6 दिनों से जारी AIIMS भोपाल के इंटर्न डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म, प्रबंधन ने मांगा 3 हफ्ते का समय

भोपाल। बीते 6 दिन से चल रही है एम्स के इंटर्न डॉक्टर्स की हड़ताल मंगलवार देर रात समाप्त हो गई. प्रबंधन से हुई बातचीत के बाद इंटर्न डॉक्टर्स ने स्ट्राइक फिलहाल खत्म कर दी है. प्रबंधन ने तीन सप्ताह के अंदर मांगे पूरी करने की बात कही है. जिसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली, लेकिन इनका कहना है कि अगर 3 सप्ताह बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो फिर से हड़ताल पर बैठेंगे.

मंगलवार को शुरू की थी भूख हड़ताल

भोपाल एम्स में चल रही इंटर्न डॉक्टर्स की हड़ताल मंगलवार रात को समाप्त हो गई. बता दें कि मंगलवार सुबह से इन डॉक्टरों ने अपनी मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी थी, जिसके बाद AIIMS डॉक्टर से प्रबंधन से चर्चा की. दो घंटे की चर्चा के बाद डॉक्टर्स की मांगों पर प्रबंधन ने 3 सप्ताह का समय मांगा है. जिसके बाद इन इंटरनेट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल को कुछ समय के लिए पोस्टपोंड कर दिया है. इनका कहना है कि प्रबंधन तय समय में मांगे पूरी नहीं करता है तो यह वापस हड़ताल पर बैठ जाएंगे.

पिछले 6 दिनों से हड़ताल पर थे डॉक्टर्स
बता दें कि एम्स में काम करने वाले 100 से अधिक इंटरन डॉक्टर्स अपने मानदेय की मांग को लेकर पिछले 6 दिन से हड़ताल पर थे. इन्होंने कोविड के दौरान किए गए कामों को लेकर 54 दिन का पेमेंट मांगा था. जो कि 1000 प्रतिदिन के हिसाब से यह पेमेंट होना था. लेकिन प्रबंधन समिति का हवाला देते हुए इसे टाल रहा था.एम्स प्रबंधन के अनुसार, यह पूरा का पूरा मामला एम्स की कमेटी का है, जिसमें भुगतान के अलग नियम होते हैं. इसके लिए ऑल ओवर इंडिया में एक कमेटी बनी है, वही इसका निर्णय ले सकती है. फिलहाल मैनेजमेंट ने तीन हफ्ते में मांगें मान लेने की बात कही है. ऐसे में अब 3 सप्ताह बाद ही कोई निर्णय होने की उम्मीद है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!