43 लाख ग्रामीण परिवारों तक पहुँचा नल से जल

भोपाल : प्रदेश की ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन के जरिए जल पहुँचाने के अभिनव “जल जीवन मिशन” में हर जिले में कार्य प्रगतिरत है। जल-प्रदाय योजनाओं के पूर्ण होने से 3 हजार 575 ग्रामों के शत-प्रतिशत परिवारों को यह सुविधा दी जा चुकी है। प्रदेश की करीब सवा पाँच करोड़ ग्रामीण आबादी के लिए एक करोड़ 22 लाख नल कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य जल जीवन मिशन में रखा गया है। अब तक प्रदेश के 43 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से पेयजल उपलब्ध करवाया जा चुका है।

जल जीवन मिशन में हो रहे कार्यों की प्रगति के अनुसार प्रदेश के 2183 ग्रामों की जल-प्रदाय योजनाओं का कार्य 90 से 100 प्रतिशत, 1788 ग्रामों में 80 से 90 प्रतिशत, 1481 ग्रामों में 70 से 80 प्रतिशत तथा 29 हजार 871 ग्रामों में 70 प्रतिशत तक कार्य हो गये हैं। क्रमबद्ध तरीके से जहाँ की जल-प्रदाय योजना का कार्य पूरा होने पर वहाँ के ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाया जा रहा है।

जल जीवन मिशन के तहत जल-प्रदाय योजनाओं में जहाँ जलस्त्रोत हैं, वहाँ उनका समुचित उपयोग कर आसपास के ग्रामीण परिवारों को पेयजल प्रदाय किया जायेगा और ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जहाँ जलस्त्रोत नहीं है, वहाँ जलस्त्रोत निर्मित किए जायेंगे। समूची ग्रामीण आबादी के लिए यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!