CM ने किया बिजली दरों में कटौती का ऐलान

चंडीगढ़: पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम के बीच पंजाब में दीवाली से पहले लोगों के लिए अच्छी खबर है. पंजाब कैबिनेट ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में तीन रुपये प्रति यूनिट की कटौती करने का फैसला किया है जो कि आज से लागू हो गया है.

राज्य पर 3 हजार करोड़ का बोझ
राज्य में विधान सभा चुनाव से कुछ महीने पहले लिये गये इस फैसले से राजकोष पर प्रतिवर्ष 3,316 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह घोषणा की. सीएम चन्नी ने कहा, ‘हम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में तीन रुपये प्रति यूनिट की कमी कर रहे हैं.’जानकारी के मुताबिक अभी 100 वाट तक के लिए बिजली के रेट 1.19 रुपये प्रति यूनिट हैं. लेकिन नए रेट के मुताबिक 100 से 300 यूनिट तक 4 रुपये प्रति यूनिट की दर से चार्ज होगा, जो पहले 7 रुपये प्रति यूनिट था. इसके अलावा 300 यूनिट से ज्यादा होने पर 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से चार्ज होगा.

सीएम ने बताया दिवाली गिफ्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों के लिए यह दिवाली का एक बड़ा गिफ्ट है. उन्होंने कहा कि यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू होगा और उनकी सरकार की ओर से किए गए एक सर्वे के अनुसार, पंजाब के लोग सस्ती बिजली चाहते थे. पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी वहां लगातार राजधानी की तर्ज पर फ्री बिजली देने का वादा कर रही है.पंजाब में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल राज्य का दौरा कर चुके हैं. जून में केजरीवाल ने ऐलान किया था कि अगर राज्य में AAP की सरकार बनी तो हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली मुहैया कराई जाएगी. इस ऐलान के बाद नवनियुक्त सीएम चन्नी पर राज्य की जनता का भरोसा जीतने के लिए बिजली सस्ती करने का दबाव था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!