कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम एक साथ नहीं चलते, तब तक कांग्रेस सफल नहीं होगी : प्रकाश सिंह बादल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रविवार को नाभा में प्रीत कंबाइन इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक हरि सिंह के आवास पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। प्रकाश सिंह ने कहा कि जब तक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एक साथ नहीं चलते, तब तक कांग्रेस सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी की बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी, परन्तु वह जिम्मेदारी को पूरा नहीं कर सकी।
प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि उन्होंने कभी विपक्षी दलों को बदनाम नहीं किया बल्कि मुद्दों पर लड़ाई लड़ी है। प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है तो उन्हें बगावत नहीं करनी चाहिए थी। प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि उन्हें भी कई बार यह पद नहीं मिला और उन्होंने भी पार्टी में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। अमरिंदर सिंह ने पार्टी छोड़ी, यह निंदनीय है।
प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पंजाब को जो नुकसान हुआ है, वह अंग्रेजों और मुगलों ने नहीं किया है। उन्होंने पैट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पैट्रोल और डीजल की बढ़ने से सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थ भी महंगे हो रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि किसानों पर भी इस का बहुत बड़ा असर हो रहा है क्योंकि डीजल दिन-प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। बादल ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिलने से दिन-ब-दिन कर्जदार होते जा रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!