लौह पुरुष पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोया, कोई नहीं तोड़ सकता एकता : अमित शाह

केवड़िया । देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर गुजरात के केवड़िया में स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने शिरकत की। उन्‍होंने इस दौरान सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सरदार साहब का जीवन समर्पण और निष्‍ठा की प्रेरणा देता है। समारोह में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को कोई भी नहीं तोड़ सकता। गृह मंत्री ने कहा, ‘सरदार पटेल जी की दी हुई प्रेरणा ने ही आज देश को एक और अक्षुण्ण रखने का कार्य किया है। आज उनकी प्रेरणा देश को आगे ले जाने में, हमें एकजुट रखने में सफल हुई है।’ गृह मंत्री अमित शाह ने समारोह में कहा कि आज जो परंपरा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुरू की है, देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिन को राष्ट्रीय एकता दिन के रूप में मनाने की परंपरा को आज हम आगे बढ़ा रहे हैं।’
उन्‍होंने कहा, ‘आज सरदार पटेल की जयंती है। मैं पूरे देश में करोड़ों देशवासियों को बताना चाहता हूं कि सदियों में कोई एक सरदार बन पाता है, वो एक सरदार सदियों तक अलख जगाता है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘राष्‍ट्रीय एकता दिवस का अपना एक खास महत्‍व है। आज यह दिवस आजादी का अमृत महोत्‍सव है। आजादी के बाद हमें अंग्रेजों ने कई हिस्‍सों में बांटने की कोशिश की। सरदार पटेल ने इस साजिश को विफल किया और अखंड भारत का निर्माण किया।’
उन्‍होंने कहा, ‘हरिवंश राय बच्चन जी ने सरदार साहब के लिए एक कविता लिखी थी- पटेल देश का निगहबान हैं, पटेल देश की निडर जबान हैं। किसी भी बात को बेबाक तरीके से रखने में जरा भी झिझकते नहीं थे, इसलिए आज जब भारत माता का अखंड स्वरूप देख रहे हैं, तो केवल और केवल सरदार जी के कर्म का ही नतीजा है।’ गृह मंत्री ने कहा, ‘जब देश में 2014 में बदलाव हुआ, पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तब 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। ये इसलिए किया गया कि वर्षों तक आजादी के लिए सरदार पटेल ने जो संघर्ष किया, वो देश की युवा पीढ़ी को प्रेरणा देता रहे।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!