‘आयरन लेडी’ इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि, राहुल गांधी ने पूर्व पीएम का किया नमन, दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । फौलादी इरादों वाली देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 37वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पहुंचकर अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राहुल कुछ देर वहीं पर रहे। पूर्व प्रधानमंत्री गांधी की साल 1984 में इसी दिन सिख सिक्युरिटी गार्ड्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं- उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत है। नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।’ दूसरी ओर पुणे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता उल्हास पवार ने इंदिरा गांधी के जीवन पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया है। कांग्रेस पार्टी की शहर इकाई की तरफ से बालासाहब ठाकरे आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। कांग्रेस नेता अभय छाजेड़ इस कार्यक्रम के आयोजक हैं। पवार ने कहा, ‘पंडित नेहरू ने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआररसी) की शुरुआत की, लेकिन पहला न्यूक्लियर परीक्षण विश्व नेताओं के विरोध के बाद भी इंदिरा गांधी की अगुवाई में किया गया।’ कार्यक्रम में कई कांग्रेस नेता भी शामिल हुए।
31 अक्टूबर की तारीख भारत के इतिहास में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दिन के तौर पर दर्ज है। अपने फौलादी इरादों के लिए विख्यात और बड़े से बड़ा फैसला बेखौफ लेने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की इस दिन की सुबह उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में दोबारा इस पद पर पहुंचीं और 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए ही उनकी हत्या कर दी गई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!