18 साल बाद विश्व कप में कीवियों को हराने उतरेगा भारत

भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप में रविवार को अपना दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद बनाए रखने के लिए टीम इंडिया को इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी है।टी-20 विश्व कप में पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें न्यूजीलैंड के विरुद्ध होने वाले मुकाबले पर हैं। दोनों टीमों के बीच 31 अक्तूबर को यह मैच दुबई में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में मिली सभी हार का बदला चुकाना चाहेगी। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उधर, कई भारतीय क्रिकेटर टीम इंडिया को बाउंस बैक हैशटैग के जरिए सोशल मीडिया पर सोपोर्ट कर रहे हैं। जिनमें चेतेश्वर पुजारा समेत कई क्रिकेटर शामिल हैं| भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इस मैच को लेकर उत्सुकता दिखाई और उन्होंने अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के नाम का सुझाव दिया। उन्होंने KOO के जरिए एक वीडियो शेयर कर कहा, भारत का अगला मैच जल्द ही होने वाला है, निराशाजनक हार के बाद, मुझे यकीन है कि टीम मैदान पर उतरने और प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होगी, मुझे लगता है जीत के लिए यह 5 खिलाड़ी महत्वपूर्ण होंगे।

18 साल से नहीं जीता भारत

विश्व कप मैचों में अगर देखा जाए तो भारत न्यूजलैंड से बीते 18 वर्षों से नहीं जीता है। 2007 टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप से लेकर इस साल तक हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक दोनों देशों के बीच सात मैच खेले गए जिनमें न्यूजीलैंड ने 6 मुकाबले जीते। जबकि, एक मैच बारिश के चलते नहीं हो सका। टी-20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच खेले गए जिनमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारत विश्व कप मैचों में आखिरी बार न्यूजलैंड से साल 2003 में जीता था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवियों को सात विकेट से हराया था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!