Mumbai Indians इन 3 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन!

नई दिल्ली: आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के फ्लॉप शो ने हर क्रिकेट फैंस को निराश किया. अब ये फ्रेंचाइजी अगले साल के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) की तैयारी कर रही है. टीम के मालिकों को अब फैसला लेना है कि किन खिलाड़ियों टीम में रिटेन किया जाएगा और किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाना है.

मुंबई ने रिटेंशन के लिए तय किए 3 नाम!
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के मद्देनजर मुंबई इंडियंस उन शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं जिन्हें फ्रेचाइजी रिटेन करने के मूड में दिख रही है, जिसकी वजह से एक स्टार प्लेयर मायूस हो सकता है.

हार्दिक पांड्या को लग सकता है झटका
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को वापस ऑक्शन पूल (Auction Pool) में भेज सकती है क्योंकि 5 बार की चैंपियन ने कमोवेश उन प्लेयर्स की लिस्ट तैयार कर ली है जिन्हें वो 2022 सीजन के लिए रिटेन करेंगे. हार्दिक मुंबई की ‘कोर’ खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर हो सकते हैं क्योंकि वो पिछले कुछ वक्त से सिर्फ स्पेशलिस्ट बैट्समैन के तौर पर खेलते रहे हैं.

RTM कार्ड मिलने की उम्मीद
प्लेयर्स को रिटेन करने के मामलों से जुड़े आईपीएल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि बीसीसीआई के पास एक राइट टू मैच (आरटीएम यानी दूसरी टीम की बोली के बराबर रकम पर एक खिलाड़ी को टीम में शामिल का हक) का फार्मूला होगा. अगर आरटीएम नहीं हो तो 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की छूट मिल सकती है.

MI में ये खिलाड़ी होंगे रिटेन
सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘रोहित शर्मा और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उनकी पहली पसंद होंगे. कीरोन पोलार्ड टीम की तीसरी पसंद होंगे. इस टीम की ताकत प्रदर्शन में कंसिस्टेंसी है, जिसमें ये तीनों उनके पिलर हैं.’

सूर्य-ईशान का भी चांस
इस अधिकारी ने कहा, ‘अभी की हालात में हार्दिक को टीम में बनाए रखने की संभावना 10 फीसदी से भी कम है. हां, वह टी20 वर्ल्ड कप के अगले कुछ मैचों में सभी से बेहतर प्रदर्शन कर सकते है लेकिन फिर भी टीम में उनके लिए संभावना कम है. अगर चार खिलाड़ी रिटेन हुए या एक आरटीएम (RTM) है, तो सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन उस जगह के बड़े दावेदार होंगे.’

बॉलिंग नहीं कर पा रहे हार्दिक
हार्दिक पांड्या को लेकर यह फैसला पूरी तरह से क्रिकेट पर आधारित है, क्योंकि वो अब पहले की तरह ऑलराउंडर नहीं हैं हार्दिक पहले 130 किलोमीटर की रफ्तार से तेज गेंदबाजी करते थे लेकिन चोट से वापसी के बाद वो ऐसा नहीं कर पा रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!