आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने आरडीए के प्रदर्शनी स्टॉल का किया अवलोकन

रायपुर : वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर आज 29 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के साईस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव स्थल पर पहुंचे और वहां रायपुर विकास प्रधिकारण के स्टाल का अवलोकन कर विकास योजनाओं और विक्रय योग्य संपत्तियों की जानकारी ली।

इस दौरान अकबर को अधोसंरचना विकास के मॉडल के बारे में जानकारी दी गई। आरडीए के अधिकारियों ने बताया कि कमल विहार योजना में विद्युत की तारें, सीवर लाईन, बारिश का पानी, आईटी केबल और उपचारित जल के लिए भूमिगत व्यवस्था की गई है। ऐसी ही भूमिगत व्यवस्था इन्द्रप्रस्थ योजना में भी लागू की गई है। विक्रय योग्य संपत्ति के संबंध में बताया गया कि वर्तमान में आवासीय संपत्तियों के अंतर्गत प्लॉट, फ्लैट, डुप्लेक्स आवास तथा व्यावसायिक संपत्तियों में दुकान, हॉल तथा भूखंडों का विक्रय किया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में भी दुकानें उपलब्ध है। इसी प्रकार रायपुर शहर के मध्य में स्थित बॉम्बे मार्केट और हनुमान मंदिर मार्केट शास्त्री चौक के प्रथम व द्वितीय तल पर कार्यालय उपयोग हेतु हॉल उपलब्ध है।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!