कांग्रेस के शराब छोड़ो नियम से दुविधा में राहुल गांधी

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए 1 नवंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत करने वाली है। इसको लेकर हाल ही में पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी की अगुवाई में महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और राज्य इकाइयों के अध्यक्षों की बैठक हुई थी। इस बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे। इस बैठक में राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं से पूछा कि यहां पर मौजूद कितने लोग शराब पीते हैं? दरअसल, कांग्रेस सदस्यता अभियान का इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इसके मुताबिक कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए व्यक्ति को घोषणा करनी पड़ेगी कि वह शराब या कोई नशा नहीं करता।
  बैठक में राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवाल का नवजोत सिंह सिद्धू ने जवाब दिया। सिद्धू ने कहा कि उनके राज्य में तो अधिकांश लोग शराब पीते हैं। इसके अलावा बैठक में मौजूद दो महासचिवों ने भी यह स्वीकार किया कि वो शराब पीते हैं। इस बैठक के बाद शराब के नियम को लेकर चर्चा छिड़ गई। कांग्रेस के संविधान में इस बात का उल्लेख है कि पार्टी का सदस्य बनने के लिए किसी भी व्यक्ति को यह घोषणा करनी पड़ेगी कि वह शराब या फिर किसी भी नशे से दूर रहता है। इसके अलावा खादी पहनने का आदी हो। हालांकि बैठक में राहुल गांधी ने खुद माना था कि खादी अब महंगी हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस के संविधान में संशोधन हो सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!