स्वास्थ्य उपकरणों का प्रभावी ढंग से उपयोग करके ही पूर्ण रूप से खत्म होगा कोविड : डब्ल्यूएचओ

जेनेवा । कोविड-19 के घातक वायरस से बचाव के लिए चल रहे वैश्विक टीकाकरण अभियान के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि उपलब्ध स्वास्थ्य उपकरणों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर कोरोना महामारी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सकता है, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। संगठन का कहना है कि सभी देश स्वास्थ्य उपकरणों का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनाम घेब्रेयसस ने रविवार को बर्लिन में विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एक हफ्तेभर में करीब 50 हजार लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इस तरह हम कोरोना महामारी को खत्म करने में काफी लंबा समय लग जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘महामारी समाप्त हो जाएगी जब दुनिया इसे समाप्त करना चाहेगी। यह हमारे हाथ में है। हमारे पास प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरण और प्रभावी चिकित्सा उपकरण मौजूद हैं, लेकिन दुनिया ने उन उपकरणों का अच्छी तरह से उपयोग नहीं किया है। एक हफ्ते में लगभग 50,000 मौतों के आंकड़े के साथ, महामारी खत्म होने से बहुत दूर है।’
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने बताया कि जी20 देशों की 40 फीसद आबादी सक्रिय कोवैक्स तंत्र और अफ्रीकी वैक्सीन अधिग्रहण ट्रस्ट (एवीएटी) के तहत वैक्सीनेट हो चुकी है। रविवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने दुनिया भर में कोरोना टीकों का उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए जी20 देशों से आठ अरब अमरीकी डालर एकत्र करने में मदद करने का आह्वान किया। बर्लिन में विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में बोलते हुए, गुतेरस ने कहा कि अक्टूबर महीने की शुरुआत में डब्ल्यूएचओ प्रमुख के साथ विश्वसनीय और किफायती टीकाकरण के लिए चर्चा की गई थी, ताकि इस साल के अंत तक दुनियाभर में 40 फीसद और साल 2022 के मध्य तक 70 फीसद लोगों को टीके वितरित करने का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!