इंडोनेशिया और भारत के लिए आज का दिन बेहद खास

इंडोनेशिया और भारत के लिए आज का दिन बेहद खास है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि आज इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की छोटी बेटी सुकमावती सुकर्णपुत्री इस्‍लाम छोड़कर हिंदू धर्म को अपनाने वाली हैं। ये इसलिए भी बेहद खास है कि इंडोनेशिया मुस्लिम बहुल देश है। उनके इस्‍लाम छोड़कर हिंदू धर्म को अपनाने की जानकारी सीएनएन इंडोनेशिया ने कुछ दिन पहले ही दी थी।

उनके धर्मपरिवर्तन की एक खास बात ये भी है कि उनके इस कदम का उनके भाइयों, गुंटूर सोएकर्णोपुत्र, और गुरुह सोएकर्णोपुत्र, और बहन मेगावती सोकर्णोपुत्री ने भी समर्थन किया है। इतना ही नहीं उनके इस कदम का स्‍वागत उनके बच्चों यानी मुहम्मद पुत्र परवीरा उतामा, प्रिंस हर्यो पौंड्राजरना सुमौत्रा जीवनेगारा, और गुस्ती राडेन आयु पुत्री सिनिवती ने भी स्‍वागात किया है।

हालांकि देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए इस समारोह में आम जनता को शामिल न होने का आग्रह किया गया है। हालांकि हिंदू धर्म अपनाने के इस समारोह के लिए कुछ खास लोगों को निमंत्रण कार्ड भेजा गया है। इसके अलावा इस समारोह में उनके परिवार के और करीबी लोग शामिल होंगे।

इस्‍लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का आयोजन बाली के बाले अगुंग सिंगराजा बुलेलेंग रेजेंसी के सुकर्णो सेंटर हेरिटेज एरिया में किया जाएगा। बता दें कि सुकमावती सुकर्णपुत्री सुकर्णो की तीसरी बेटी और पूर्व राष्ट्रपति मेघावती सुकर्णपुत्री की छोटी बहन हैं। बता दें कि वर्ष 2018 में इंडोनेशिया के कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों ने उनके खिलाफ ईश निंदा की शिकायत दर्ज कराई थी। संगठनों की तरफ से कहा गया था कि उन्‍होंने एक कविता पाठ के जरिए इस्‍लाम का अपमान किया। इन संगठनों की मांग थी कि सुकमावती इसके लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। इसके बाद सुकमावती ने माफी भी मांग ली थी। इसकी जानकारी भी वहां की स्‍थानीय मीडिया ने ही दी थी। गौरतलब है कि इंडोनेशिया दुनिया में सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है।

सुकमावती के इस्‍लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने की खबर ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। हालांकि उनके बारे में कहा जाता है कि वो काफी समय से हिंदू धर्म से प्रभावित हैं। कई बार उन्‍हें हिंदुओं के सार्वजनिक समारोह में भी हिस्‍सा लिया है। कई बार वो हिंदू धर्म में धार्मिक प्रमुखों के साथ बातचीत करती भी दिखाई दी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!