छत्तीसगढ़ में बच्चों को जल्द कोरोना टीका मिलने की उम्मीद

छत्तीसगढ़ | में बच्चों को भी जल्द कोरोना टीका मिलने की उम्मीद है। वैक्सीन के ट्रायल के बीच छत्तीसगढ़ समेत देश के सभी राज्याें में बच्चों के टीकाकरण की तैयारियों पर मंथन चल रहा है। छंत्‍तीसगढ़ प्रदेश में बच्चों के टीकाकरण की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के कोविड टीकाकरण शुरू होने की स्थिति में राज्य पूरी तरह से तैयार है। यहां शून्य से 18 वर्ष के करीब एक करोड़ बच्चे हैं।

वहीं 11 प्रकार के टीकाकरण नियमित किए जाते हैं। जो स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर शासकीय व प्राइवेट अस्पतालों में लग रहे हैं। टीकाकरण शुरू होने की स्थिति में सामान्य केंद्रों में टीकाकरण व्यवस्था करने की योजना है। बच्चों के लिए कोरोना टीका आने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितने उम्र के बच्चों को पहले चरण में टीका लगाया जाएगा। इसके मुताबिक ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

इस संबंध में राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. वीआर भगत ने बताया कि देश समेत पूरे प्रदेश में बच्चों के कोरोना टीकाकरण का ट्रायल केंद्र स्तर पर जारी है। आने वाले समय में जल्द ही बच्चों के लिए भी कोरोना से बचाव के टीके आएंगे। छत्‍तीसगढ़ राज्य में शून्य से 18 वर्ष तक के करीब एक करोड़ बच्चे हैं। यहां 11 तरह के टीकाकरण कार्यक्रम बच्चों के लिए चल रहे हैं। यदि आने वाले समय में टीकाकरण के लिए हमारी तैयारी पूरी है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से अभी बच्‍चों के कोरोना रोधी टीकाकरण को लेकर कोई पत्र नहीं मिला है।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!