केंद्र ने राज्यों से कहा- आगामी त्योहार सुर‎क्षित तरीके से मनाएं

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आगामी त्योहार अत्यधिक सावधानियों के साथ सुरक्षित तरीके से मनाए जाएं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा कि कोविड मामले बढ़ने पर काबू के लिए पिछले महीने जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन किया जाना चाहिए। निषिद्ध क्षेत्रों के रूप में पहचाने जाने वाले इलाकों और पांच प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर वाले जिलों में किसी भी सामूहिक आयोजन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सावधानी बरतने के लिए संबंधित राज्य सरकारों द्वारा पर्याप्त रूप से पहले ही आवश्यक निर्देश जारी किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा ‎कि कोविड संबंधी उपयुक्त व्यवहार के उल्लंघन के मामले में दंडात्मक कार्रवाई भी की जानी चाहिए। केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से ऑनलाइन समारोहों, ऑनलाइन खरीदारी और अनावश्यक यात्रा से बचने के लिए विभिन्न तौर-तरीकों का पता लगाने तथा उन्हें बढ़ावा देने को भी कहा। केंद्र ने कहा कि यह अहम है कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी स्थानीय मामलों की संख्या पर कड़ी नजर रखें और स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी परामर्श के आधार पर समय पर तथा सख्ती से हस्तक्षेप करें।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!