तेज बारिश-भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरूद्ध

जम्मू । जम्मू में मौसम की मार से कई हिस्सों में यातायात अवरुद्ध हो गया है। भारी बारिश होने और ऊंचाई वाले इलाकों में पहली बार मध्यम हिमपात होने से 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड तथा किश्तवाड़-सिमथन रोड पर यातायात शनिवार को रोक दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रियासी जिले में माता वैष्णो देवी तीर्थ का दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा में सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच सबसे अधिक 90.7 मिमी बारिश हुई, लेकिन तीर्थयात्रा बिना किसी व्यवधान के जारी रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (राष्ट्रीय राजमार्ग) शबीर मलिक ने बताया कि जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। भारी बारिश के कारण रामबन शहर के पास कैफेटेरिया मोड़ पर भीषण भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे यातायात को निलंबित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि केला मोड़ और मौमपासी सहित रामबन-बनिहाल सेक्टर के बीच राजमार्ग पर स्थित कई स्थानों पर पहाड़ों से पत्थर गिरने की भी सूचना है। मलिक ने बताया, ‘लगातार बारिश से राजमार्ग पर मरम्मत का काम बाधित हो रहा है। बारिश बंद होने के बाद कैफेटेरिया मोड़ इलाके में भूस्खलन के मलबे को साफ करने में कम से कम पांच घंटे लगेंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित एजेंसियों ने सड़क की सफाई के लिए मशीनों और कर्मियों को तैयार रखा है। चूंकि बारिश में कोई कमी नहीं आई है और मौसम विभाग ने रविवार को भी इसके जारी रहने का पूर्वानुमान जताया था, इसलिए यातायात विभाग ने रविवार को भी राजमार्ग को बंद करने का आदेश दिया।
अधिकारियों ने कहा कि जम्मू और दक्षिण कश्मीर के बीच एक वैकल्पिक लिंक किश्तवाड़-सिमथन मार्ग के एक हिस्से को मध्यम हिमपात के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड स्थित पीर की गली और आसपास के इलाकों में भी रात भर मध्यम हिमपात होने के कारण यातायात बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मुगल रोड पर पीर की गली के अलावा रामबन, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी और रियासी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों से भी पहले मध्यम हिमपात की सूचना है। मौसम कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 12 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अधिकारी ने केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटों तक मौसम नम रहने का अनुमान जताया है और कहा है कि 24 अक्टूबर की दोपहर से मौसम में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने बताया कि जम्मू में इस मौसम के दौरान 12.8 मिमी बारिश और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!