चिराग ने किया जीत का दावा, बोले- चौथे पायदान पर रहेगा जदयू

सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार विधानसभा के उपचुनाव में भी जदयू को जनता ने नकार दिया है। उनकी पार्टी के दोनों प्रत्याशी को अपार समर्थन मिल रहा है। चिराग पासवान ने दावा किया कि विधानसभा उपचुनाव के चुनावी प्रचार के दौरान यह बात सामने आई हैं कि बिहार की जनता जदयू के नीतियों से नफरत कर रही है। जमुई के सांसद ने बताया नीतीश कुमार अपनी जिद के कारण मुख्यमंत्री बने हैं। विधानसभा चुनाव के परिणाम में जदयू तीसरे नंबर की पार्टी थी लेकिन वे लालच में या किसी की कृपा पर मुख्यमंत्री बन गए।
चिराग पासवान ने शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के मामले में बिहार को पिछड़ा बताया। चिराग पासवान ने बताया कि नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार को निचले लेकिन भ्रष्टाचार और अपराध में सबसे ऊपर पायदान पर आ जाता है। तारापुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार से लौटकर जमुई परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान यह देखने को मिला है कि जनता दल यूनाइटेड के दोनों प्रत्याशी तीसरे और चौथे स्थान पर रहेंगे। उपचुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के दोनों प्रत्याशी को मतदाता समर्थन दे रहे हैं। चिराग पासवान ने बताया कि लोगों के बीच उनकी पार्टी के सिंबल को लेकर भी उत्साह है। चिराग पासवान ने बताया कि उनकी परिवार को तोड़ा गया, उनकी पार्टी को तोड़ा गया, लेकिन बावजूद उसके उनके पार्टी को मिली हेलीकॉप्टर चुनाव चिन्ह काफी अहमियत है। चिराग पासवान ने बताया कि उनकी पार्टी को उनके पिता का नाम मिला है। उनके पार्टी को मिले चुनाव चिन्ह हेलीकॉप्टर पर भी उन्हें गर्व है। चिराग पासवान ने बयान दिया कि सीएम नीतीश कुमार के बारे में कहा जाता है कि उनका प्राइवेट वाहन हेलीकॉप्टर है, जिससे वह बाढ़ के समय मुआयना करते हैं। उनके पिता रामविलास पासवान का सपना था कि हर हाथ में मोबाइल हो वह पूरा हुआ। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर चिराग पासवान ने कहा कि राज्य सरकार छूट देकर कीमतों में कमी ला सकती है जो कि राज्य सरकार पर निर्भर करता है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!