आश्रम-3 की शूटिंग पर बवाल! साइट पर तोड़फोड़ के बाद प्रकाश झा पर फेंकी स्याही, चार गिरफ्तार

भोपाल। निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग लोकेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की. बजरंग दल के कार्यकर्ता जेल रोड पहाड़ियों पर चल रही आश्रम-3 की शूटिंग लोकेशन पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए बवाल करने लगे. इस दौरान निर्देशक प्रकाश झा पर स्याही फेंकने की कोशिश भी की गई. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर उपद्रवियों पर कार्रवाई की, इसके बाद वहां से प्रदर्शनकारी भाग गए, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही शूटिंग के लिए पर्याप्त सुरक्षा देने का भरोसा भी दिया है।
भोपाल में चल रही आश्र्म-3 की शूटिंग
राजधानी भोपाल के अलग-अलग लोकेशन पर वेब सीरिज आश्रम-3 की शूटिंग चल रही है. इसलिए डायरेक्टर प्रकाश झा सहित बॉबी देओल और सीरीज में काम कर रहे सभी एक्टर्स भोपाल में ही मौजूद हैं. इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता शूटिंग लोकेशन पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे. इस वेब सीरीज में में हिंदू संतों की कारगुजारियों को दिखाया गया है कि कैसे संत भक्तों की भावनाओं से खेलते हैं और उनका शोषण करते हैं।

हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ का आरोप
बवाल के दौरान जेल रोड पर लंबा जाम लग गया. हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे. वेब सीरीज के पहले दो पार्ट को देखते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता इसके तीसरे पार्ट का विरोध कर रहे हैं. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश झा पर स्याही फेंकने के बाद एक्टर बॉबी देओल पर स्याही फेंकने की भी धमकी दी है।

डीआईजी ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी इरशाद वली मौके पर पहुंच गए. उन्होंने मौके से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खदेड़ते हुए फिर से शूटिंग शुरू करवाई. इसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया. हालांकि डीआईजी इरशाद वली ने कहा कि हमें शूटिंग यूनिट के तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है, साथ ही कोई भी घायल सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!