एक दिन जरूर आएगा जब कश्मीर लेने वाला नहीं, देने वाला राज्य बनेगा : अमित शाह

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के तीन दिनों के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर के एक कार्यक्रम में कहा कि ढाई साल पहले कश्मीर से हिंसा, पत्थरबाजी की खबरें आती थीं. आज घाटी में बदलाव की बयार चल रही है.पांच अगस्त 2019 का जिक्र करते हुए शाह ने दावा किया कि वह आतंकवाद, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद का अंत था. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीर में युवाओं को मौका मिले इसलिए अच्छा डिलिमिटेशन भी होगा. डिलिमिटेशन के बाद चुनाव भी होगा और फिर से राज्य का स्टेटस भी वापस मिलेगा.उन्होंने कहा कि कश्मीर को भारत सरकार से मदद आती है, आनी भी चाहिए, बहुत सहा है कश्मीर ने. परन्तु एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब कश्मीर भारत के विकास के लिए योगदान करेगा. लेने वाला नहीं, भारत को देना वाला प्रदेश बनेगा.श्रीनगर में अमित शाह ने कहा कि सवा दो साल के बाद मैं जम्मू-कश्मीर आया हूं और सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद मेरा पहला कार्यक्रम यूथ क्लब के युवा साथियों के साथ हो रहा है. मैं जम्मू-कश्मीर के युवाओं से मिलकर बहुत बहुत आनंद और सुकून का अनुभव करता हूं.उन्होंने कहा कि कश्मीर की लगभग 70 फीसदी आबादी 35 साल से नीचे है. इस आबादी में हौसला बढ़ा दिया जाए और विकास के साथ जोड़ लिया जाए और उन्हें विकास का राजदूत बनाया जाए तो कश्मीर की शांति में कोई खलल नहीं पहुंचा सकता है. पूरे जम्मू-कश्मीर में 4500 युवा क्लब रजिस्टर्ड किए गए हैं. इसमें से 4229 गांवों में हैं. इसके जरिए से युवाओं की चिंता की जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!