पहली बर्फबारी से कश्मीर के गुलमर्ग-सोनमर्ग और पहलगाम ने ओढ़ी सफेद चादर

श्रीनगर । कश्मीर घाटी में मौसम बर्फबारी के चलते सफेद चादर से ढक गया है। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में उत्साह लेकर आई है। घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, अहरबल बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि बर्फबारी से यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में अभी भी हल्की बर्फबारी हो रही है और यहां मौजूद पर्यटक बर्फ में खेलते नजर आ रहे हैं। होटल व्यवसाय से जुड़े इमरान मसूद ने बताया कि रात को शुरू हुई बर्फबारी ने सुबह तक गुलमर्ग की पूरी वादी को अपने आघोष में ले लिया था। अभी भी हल्की बर्फबारी हो रही है और इस समय गुलमर्ग सफेद चादर में ढक गया है। देश-विदेश से आए पर्यटक इस बर्फबारी का मजा ले रहे हैं।
इस बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि कश्मीर के हालात सामान्य रहें और कोरोना महामारी के कारण उन्होंने जिस मंदी के दौर का सामना किया है, वह इस बर्फबारी की सफेद चादर में ढक जाएं।
वहीं गुलमर्ग में हसीन वादियों का आनंद लेने मुंबई से आए प्रकाश भाई ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि गुलमर्ग बर्फबारी के बाद स्वर्ग सा दिखता है। उन्होंने पहली बार यह बर्फबारी देखी है। वे कश्मीर अकसर आते हैं परंतु बर्फबारी के दौरान वे कभी नहीं आए परंतु आज ये नजारा देख उन्हें बहुत खुशी हो रही है। खासकर उनके बच्चे बहुत खुश हैं। वे सुबह से ही बर्फ में खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल यहां का नजारा कुछ और था परंतु आज सुबह जब वे उठे और उन्होंने अपने आसपास का पूरा इलाका सफेद चादर में लिपटा देखा तो लगा मानों मैं स्वर्ग में हूं।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे-मुगल रोड बंद : कश्मीर में बर्फबारी तो जम्मू में तेज बारिश हो रही है। आज सुबह बारिश की वजह से रामबन के कैफेटेरिया इलाके में हाईवे पर भूस्खलन होने की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा पीर की गली में हो रही ताजा बर्फबारी के कारण पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाला मुगल रोड मार्ग भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक विभाग के अनुसार बारिश अभी भी हो रही है और ऐसे में हाईवे पर गिरे मलबे को हटाया नहीं जा सकता है। मौसम साफ होने के बाद ही मलबे को हटाने का काम शुरू किया जाएगा। वहीं मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में ट्रैफिक विभाग ने हाईवे पर यात्रा करने का विचार कर रहे लोगों से कंट्रोल रूम से स्थिति की पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही हाईवे पर उतरने की सलाह दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!