मिलावट के खिलाफ सिलावट, निकाली पैदल पदयात्रा

मिलावट के खिलाफ सिलावट ये नारा अब तक प्रदेश में उन मिलावटखोरों को परेशान कर रहा है जो अपने फायदे के लिए लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है | अब मंत्री तुलसी सिलावट के साथ इंदौर के लोग भी इस अभियान से जुड़ गये है और अपनी भागीदारी जताने के लिए सड़क पर मोर्चा भी सम्भाल रहे है।इंदौर में आज नेहरू प्रतिमा से गांधी प्रतिमा तक पैदल पदयात्रा निकाली गई,जिसमें बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध व गणमान्य नागरिक शामिल हुए। स्वच्छता के बाद शहर को स्वास्थ्य में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया। दरअसल मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर सभी जिलों में खान-पान से जुड़ी वस्तुओं में मिलावट करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। जिला प्रशासन, नगर निगम और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम नियमित जांच कर सेम्पल लेने की कार्रवाई कर रही है। सख्ती से मिलावटखोरों में हड़कम्प मचा हुआ है। इस बीच आज स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट शहर के नागरिकों के साथ मिलावटखोरों के खिलाफ सड़क पर नजर आए।नेहरू प्रतिमा पर सुबह से सरकारी महकमा,,स्कूल व कॉलेज के छात्र, डॉक्टर, वकील, शिक्षाविद, सामाजिक संगठन के साथ साधु-संत भी इकठ्ठा हुए | वही पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे शिक्षाविदों और खिलाड़ियों ने प्रदेश सरकार की इस पहल पर ना सिर्फ सरकार को धन्यवाद प्रेषित किया बल्कि आश्वासन


जताया कि सरकार की इस कवायद से आम लोगों को मिलावट से मुक्ति मिलेगी | शुद्ध के लिए जो युद्ध छेड़ा गया है उसकी गूंज पुरे देश में बदलाव लाएगी |मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मिलावट खोरों के खिलाफ रासुका और जिलाबदर की कारवाई के बाद उत्तरप्रदेश की तर्ज पर आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान भी किया जायेगा | उन्होंने जनता से अपील की है कि वे जहां भी मिलावट देखें उसकी शिकायत सीधे मंत्री से करें। जागरुकता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया। यात्रा के समापन पर सिलावट ने सभी को मिलावट खत्म करने का संकल्प दिलाया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!