MP के बीजेपी विधायक के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, 29 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे और पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा और उनकी पत्नी मोनिका पटवा के खिलाफ सीबीआई ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. सीबीआई ने पटवा के भोपाल, इंदौर स्थित आवास और ऑफिस में सर्चिंग करते हुए जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं. सुरेन्द्र पटवा भोजपुर से बीजेपी विधायक हैं. उनपर मेसर्स पटवा ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर रहते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा से 29.41 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है. उनकी इस कंपनी का नाम अब भागवती पटवा ऑटोमेटिव हो गया है.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने CBI से की शिकायत

इस मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीबीआई से शिकायत की थी. बैंक ऑफ बड़ौदा ने शिकायत की थी कि “साल 2014 से 2017 के दौरान कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ 29.41 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है. कंपनी ने आईडीबीआई के द्वारा दी गई ओवर क्रेडिट की सुविधा लेने के बाद 13 सितंबर 2014 को बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा 36 करोड़ रुपए की राशि कार्यशील पूंजी ऋण एवं सावधि ऋण बढ़ाया गया. बाद में 2 मई 2017 को इस लोन को एनपीए घोषित कर दिया गया था. इसके बाद बैंक द्वारा सीबीआई को जालजासी की शिकायत दर्ज कराई गई.

चेक बाउंस के मामले में हो चुकी है सजा

इससे पहले चेक बाउंस के एक मामले में बीजेपी विधायक सुरेन्द्र पटवा को भोपाल की कोर्ट एक साल की सजा सुना चुकी है. हालांकि बाद में सुरेन्द्र पटवा को इस मामले में जमानत मिल गई थी. लेकिन अब इस मामले में CBI ने उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!