26 तक विदा हो जाएगा दक्षिण पश्चिम मानसून और शुरू हो सकता है उत्तर-पूर्वी मानसून का नया दौर

नई दिल्ली । भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने संभावना जताई है कि दक्षिण पश्चिम मानसून 26 अक्टूबर तक पूरी तरह विदा हो जाएगा और 26 अक्टूबर के आसपास उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसके चलते दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत यानि केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल में भारी बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह राजधानी दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में अच्छी बारिश के आसार हैं।
आईएमडी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने जनकारी दी है कि 23 और 24 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश हो सकती है। जबकि, इस दौरान दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं।
जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 23 अक्टूबर को गरज के साथ तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश की संभावना है। साथ ही इस सप्ताह उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ज्यादातर दिन बारिश हो सकती है। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में यह सप्ताह शुष्क गुजरेगा। भारत में एक अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच सामान्य से 41 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई और अकेले उत्तराखंड को सामान्य से पांच गुना ज्यादा बारिश का सामना करना पड़ा।  
आईएमडी ने कहा कि इस महीने में देश में सामान्य रूप से 60.2 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 84.8 मिलीमीटर बारिश हुई। देश के 694 जिलों में से 45 प्रतिशत (16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 311 जिले) में ‘बहुत ज्यादा’ बारिश हुई। उत्तराखंड में एक अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच सामान्य (35.3 मिलीमीटर) के मुकाबले 192.6 मिलीमीटर बारिश हुई जिससे 54 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। केरल में इस दौरान 445.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जिससे 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। सिक्किम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हुई जिससे जानमाल का काफी नुकसान हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि समुद्र के गर्म होने, बेरोकटोक विकास और मानसून की वापसी में हुई देरी इस अतिवृष्टि का कारण हो सकती है। आईआईटी मद्रास के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर बालाजी नरसिम्हन ने कहा कि निश्चित तौर पर यह असामान्य अक्टूबर था। उन्होंने इसके लिए अवसंरचनात्मक चुनौतियों और बेरोकटोक हो रहे विकास कार्यों को जिम्मेदार ठहराया। नरसिम्हन ने 2015 में चेन्नई में आई बाढ़ का भी अध्ययन किया था। उन्होंने कहा मौसम में इस तरह के बदलाव पहले भी होते रहे हैं, लेकिन अब घनी आबादी वाले क्षेत्र विकसित हो रहे हैं जिससे इसका प्रभाव बढ़ गया है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!