ब्रिटेन में अब नए वेरिएंट AY.4.2 का खौफ

लंदन. एक तरफ भारत (Covid-19 cases in India) समेत लगभग पूरी दुनिया में कोरोना केस के आंकड़ों में कमी आई है. वहीं, ब्रिटेन (Britain) में 24 घंटे में अचानक 223 मौतों ने दहशत फैला दी है. अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को ब्रिटेन में 223 मौतें हुईं, जो इस साल मार्च के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है. वहीं, 43,738 नए मामले भी दर्ज किए गए. इसकी सबसे बड़ी वजह ब्रिटेन में डेल्टा के नए वेरिएंट AY.4.2 को माना जा रहा है. ब्रिटेन के हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी नए केस के फैलाव में नए वेरिएंट को जिम्मेदार माना है और इसका आकलन करने को कहा है.

क्या खतरनाक है ये वेरिएंट?
डेल्टा का नया वेरिएंट AY.4.2 को फिलहाल अभी खतरा नहीं माना जा रहा है. इसके बारे में पहली बार जुलाई 2021 में पता चला था. डेल्टा वेरिएंट में कुछ नए म्यूटेशन हैं, जो स्पाइक प्रोटीन को प्रभावित करते हैं. विशेषज्ञ बताते हैं कि AY.4.2 संभावित तौर पर अधिक संक्रामक है. लेकिन इसकी तुलना डेल्टा या अल्फा वेरिएंट से नहीं हो सकती है जो 50 से 60% अधिक संक्रामक थे.

भारत में 24 घंटे में मिले 14,623 मरीज; 197 की मौत
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण में मामूली इजाफा दर्ज किया गया है. बीते 24 घंटे में देश में 14 हजार 623 नए मामले मिले हैं. इस दौरान 197 मरीजों की मौत हुई. नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 41 लाख 8 हजार 996 हो गई है. वहीं, अब तक 4 लाख 52 हजार 651 मरीजों की मौत हो चुकी है. फिलहाल, देश में 1 लाख 78 हजार 98 मरीजों का इलाज जारी है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!