बांग्लादेश के इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ के बाद 150 देशों में होगा विरोध प्रदर्शन

बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर में हुई जमकर तोड़फोड़ के बाद अब यह इंटरनेशनल सोसायटी हमले के विरोध में 23 अक्टूबर को 150 देशों में प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। कोलकाता स्थित इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमन दास ने बताया कि दुनिया के कई हिस्सों में हिंदुओं को निशाना बनाकर हो रही हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। बांग्लादेश में हिंसा पीड़ितों के लिए 23 अक्टूबर को एक दिन का प्रदर्शन और प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी।

दास ने आगे बताया, ‘दुनिया के लगभग 150 देशों में इस्कॉन के केंद्रों पर प्रदर्शन और प्रार्थना सभाएं होंगी।’

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान हिंदुओं के खिलाफ हिंसा शुरू हुई थी। इस के विरोध में इस्कॉन ने भारत में कोलकाता सहित कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए हैं। इसके अलावा इस्कॉन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र से भी इन हमलों को लेकर हस्तक्षेप की मांग की थी। इस्कॉन के सदस्यों ने कोलकाता में बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमिशन के बाहर भी प्रदर्शन किया था।

बीते शुक्रवार को बांग्लादेश के इस्कॉन मंदिर में भीड़ द्वारा भक्तों पर हमला कर दिया गया था। यह हमला बांग्लादेश के नोआखली में हुआ था, जिसकी वजह से कम-से-कम दो लोगों की मौत हो गई थी।

बांग्लादेश के कमिल्ला जिले में दुर्गा पंडाल में कथित तौर पर कुरान के अपमान के बाद देश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा छिड़ गई है। इन हमलों के पीछे जमात-ए-इस्लामी और उसके छात्र संगठन इस्लामी छात्र शिविर का हाथ बताया जा रहा है। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!