डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पर कसे तंज, कहा- अभी तो अमेठी गई है, जल्द ही हाथ से रायबरेली भी जाएगी

लखनऊः कांग्रेस के 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने के वादे पर डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले से ही महिला सशक्तिकरण की बात करती आई है. ये उसी की नकल है. वो अभी तो कांग्रेस के पास से अमेठी गई है, आने वाले समय में रायबरेली से भी जाएंगे.डिप्टी सीएम ने कहा कि जिनके पास प्रत्याशियों की कमी है, उनको क्या फर्क पड़ता है कि किसको कितने टिकट दें. भारतीय जनता पार्टी 5 साल तक जनता के बीच में रहती है. जनता की सुनती है, उसे इस बात पर कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कर रहा है. हम समाज के हर वर्ग का ख्याल रख रहे हैं. महिलाओं के लिए मिशन शक्ति अभियान चल रहा है, जो कि उत्तर प्रदेश में नारी सम्मान के लिए एक बड़ा अभियान है.

सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में बतौर वक्ता आए डॉक्टर दिनेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में इस विषय पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि कुछ नेता चुनाव के वक्त जनता से मिलते हैं, तो उनको सही मुद्दों का कभी ज्ञान नहीं हो पाता. उनको ये नहीं पता है कि भारतीय जनता पार्टी किस तरह से प्रत्येक वर्ग के लिए काम कर रही है. जब उनके पास प्रत्याशियों की इतनी कमी है, तो वो कितना भी आरक्षण कर दें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. काग्रेस को इस चुनाव में कोई खास लाभ नहीं हो रहा है.

प्रियंका गांधी की इस घोषणा से वो महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने की बात कह रही हैं. उसका कोई दबाव भारतीय जनता पार्टी महसूस करेगी. इस बात के जवाब में डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि बीजेपी केवल एक बात का दबाव महसूस करती है कि वो जनता का काम किस तरह से करें. इसके अलावा बीजेपी पर कभी कोई दबाव नहीं रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!