23-24 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के दौरे पर होंगे अमित शाह, भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर में हालिया घटनाक्रम में आम नागरिकों व सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा रहा है. इससे पहले भाजपा नेताओं को निशाना बनाया जा रहा था. अब वहां प्रवासी मजदूरों, छोटे दुकानदारों और गैर कश्मीरियों को गोलियां मारी जा रही हैं.इससे विपक्षी पार्टियों को 370 हटाने पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है. यह सत्ताधारी पार्टी भाजपा के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी इस कोशिश में है कि कश्मीर में जनता के बीच विश्वास जीता जा सके. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए 23-24 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के दौरे पर जा रहे हैं.इसकी तैयारी भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के दिशा-निर्देश में की जा रही है. गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा जम्मू कश्मीर के लिए भाजपा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रहा है जब तमाम विपक्षी दल, सरकार द्वारा 370 हटाए जाने पर सवाल खड़े कर रहे हैं. यही वजह है कि अमित शाह के इस दो दिवसीय दौरे की तैयारी पार्टी जोर-शोर से कर रही है.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना को दिल्ली तलब किया गया है और सूत्रों के मुताबिक जम्मू कश्मीर में अमित शाह के दौरे के चल रही तैयारियों का गृह मंत्री और एनएसए अजीत डोभाल ने प्रदेश अध्यक्ष से विस्तृत जानकारी ली है. अमित शाह की जम्मू के भगवती नगर में होने वाली महारैली की तैयारियों के लिए पहले से जिला केंद्रों पर प्रचार रथ भेजे गए हैं और नेताओं को इस रैली का प्रचार-प्रसार करने का जिम्मा दिया गया है.गृह मंत्री की इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के तमाम नेताओं को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं. शाह की प्रदेश में होने वाली यह पहली बड़ी रैली होगी, जिसमें भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. जम्मू इकाई के नेताओं, विधायक, पूर्व विधायक पार्षदों और जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी की तरफ से यह स्पष्ट निर्देश है कि रैली की वजह से आम लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
केंद्रीय गृह मंत्री उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे. इससे पहले भी समाचार के माध्यम से यह खबर दी गई थी कि नवंबर तक बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे जम्मू कश्मीर के लिए प्रस्तावित किए गए हैं. केंद्रीय मंत्रियों के दौरे हुए भी और केंद्र की योजनाओं के बारे में लोगों से फीडबैक लिया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!