दिल्‍ली पुलिस ने लॉबिस्‍ट नीरा राडिया को पूछताछ के लिए किया तलब, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यस बैंक से 300 करोड़ के फ्रॉड के मामले में नीरा राडिया को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. दरअसल मेसर्स नारायणी इन्वेस्टमेंट प्राईवेट लिमिटेड, नयति हेल्थ केयर एंड रिसर्च NCR प्राईवेट लिमिटेड की होल्डिंग कंपनी है और 93 प्रतिशत शेयर होल्डर है. नीरा राडिया, नारायणी इन्वेस्टमेंट प्राईवेट लिमिटेड की मुख्य प्रमोटर हैं.

EOW ने यस बैंक से ऋण के रूप में लिए गए 300 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी के मामले में 14 अक्टूबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गाजियाबाद के यतीश वहल, अलकनंदा के सतीश कुमार और गुरुग्राम के राहुल सिंह यादव के रूप में हुई है.

EOW पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित शिकायतकर्ता डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने नयति हेल्थ केयर एंड रिसर्च NCR प्राईवेट लिमिटेड और इसके डायरेक्टर यतीश वहाल, सतीश कुमार नरूला और अन्य पर आरोप लगाते हुए बताया कि वो नयति हेल्थ केयर प्राईवेट लिमिटेड के वाईस चेयरमैन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सहित 6.3 प्रतिशत शेयर होल्डर हैं.

यह कंपनी पहले OSL हेल्थ केयर प्राईवेट लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी और इसमें उनका 49 प्रतिशत शेयर था. इसके डायरेक्टर चंदन मिश्रा, चर्चित मिश्रा के साथ मिलकर गुरुग्राम में एक हॉस्पिटल बनाने वाले थे, जिसके लिए VIMHANS और OSL हेल्थ केयर प्राईवेट लिमिटेड के बीच MoU भी साईन किया गया था. साथ ही पीड़ित को प्रोफेशनल फी के रूप में 30 लाख रुपये प्रति माह दिए जाने का भी वादा किया गया था.

गुरुग्राम में हॉस्पिटल के निर्माण कार्य के दौरान OSL हेल्थ केयर प्राईवेट लिमिटेड को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा. जिस वजह से इसके मेजोरिटी शेयर होल्डर डायरेक्टरों ने इसे नारायणी इन्वेस्टमेंट प्राईवेट लिमिटेड कंपनी जो कि नयति हेल्थ केयर एंड रिसर्च NCR प्राईवेट लिमटेड की होल्डिंग कंपनी है, को 99 करोड़ में बेच दिया.

इसके बाद दोनों नए डायरेक्टर कंपनी का नाम बदलकर डिसीजन खुद ही लेने लगे. धोखे से उन्होंने शिकायतकर्ता के 49 प्रतिशत शेयर को कंपनी में 6.3 प्रतिशत कर दिया और उनके प्रोफेशनल फी 15 करोड़ 28 लाख रुपये भी नहीं दी.

आरोपियों ने हॉस्पिटल के निर्माण के लिए यश बैंक से 312 करोड़ रुपये कर्ज के रूप के लिया, उन पैसों का हॉस्पिटल बनाने में उपयोग नहीं किया किया.

इस मामले में जांच में जुटी पुलिस को बैंक द्वारा दिए गए 312 करोड़ में से 208 करोड़ रुपये अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर ट्रांसफर किये जाने का पता चला. इस एकाउंट को राहुल सिंह द्वारा ऑपरेट किया जाता था. आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि पैसों की हेराफेरी के उद्देश्य से इस डमी एकाउंट को खोला गया था.

अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी एक जानी मानी कंपनी है और उसके ओनर ने बताया कि वो गुरुग्राम में एक साइट पर काम कर रहे हैं पर वो प्रोजेक्ट अभी अधूरा है. उसके लिए उन्हें 10 करोड़ रुपये ही दिए गए हैं.

पुलिस को पैसों के हेराफेरी के उद्देश्य से किये गए ट्रांजेक्शन का पता चलने पर एसीपी रमेश कुमार नारंग की देखरेख में इंस्पेक्टर नितिन कुमार के नेतृत्व में SI प्रवीण बड़सरा, SI चेतन मंडिया, SI अश्विनी कुमार, SI अजय कुमार, SI अमित कुमार, ASI धर्मेंद्र, कॉन्स्टेबल वीरपाल और कॉन्स्टेबल ललित की टीम ने दिल्ली-NCR के कई इलाकों में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!