‘बिजली के झटके’ से बचाने के लिए 20,700 करोड़ की सब्सिडी, शिवराजCabinet का बड़ा फैसला

भोपाल। कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के किसानों और गरीबों को घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को अलग-अलग मामलों में सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया. इसमें किसानों को 15 हजार 722 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जाएगी. गृह ज्योति योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 5000 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जाएगी. कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से किसानों, गरीबों और 1500 फ्लोर मिलों को फायदा पहुंचेगा.

89 आदिवासी विकास खंडों में शुरू होगी राशन आपके द्वार योजना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल कैबिनेट की बैठक में 89 आदिवासी विकास खंडों में राशन आपके द्वार योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया. इस योजना से प्रदेश के 23 लाख 80 हजार आदिवासी परिवारों को लाभ मिलेगा. इस योजना के तहत आदिवासी विकास खंडों के 7500 गांव में रहने वाले आदिवासी परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा. इस योजना के तहत हितग्राहियों को खाद्यान्न लेने के लिए दूर-दूर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों तक नहीं आना होगा, बल्कि खाद्यान्न उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 सितंबर को जबलपुर में राशन आपके द्वार योजना लागू करने की घोषणा की थी. इसका प्रस्ताव आज कैबिनेट की बैठक में मंजूर किया गया. सरकार के प्रवक्ता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिलहाल यह योजना उन विकास खंडों में लागू नहीं की जाएगी, जहां उप चुनाव हो रहे हैं. गांव तक राशन पहुंचाने के लिए आदिवासी युवाओं के वाहन किराए पर लिए जाएंगे. इन वाहनों को खरीदने के लिए बैंक से सरकार द्वारा ऋण भी दिलाया जाएगा. साथी प्रोत्साहन राशि और ब्याज अनुदान भी सरकार देगी. इसके अलावा ₹10000 वाहन मालिक को मेहनताना दिया जाएगा. साथ ही अन्य खर्चे के लिए लगभग ₹16000 दिए जाएंगे।

15 नवम्बर को मनाया जाएगा जनजाति गौरव दिवस:कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस का कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया जाएगा जिसमें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!