नर्सिंग होम एक्ट में बड़ा बदलाव

भोपाल | प्रदेश सरकार ने नर्सिंग होम एक्ट में बड़ा बदलाव किया है। अब आयुष (आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्धा) चिकित्सक एलोपैथी का नर्सिंग होम नहीं खोल सकेंगे। इसी तरह से एलोपैथी चिकित्सक भी आयुष का नर्सिंग होम नहीं खोल पाएंगे। 13 अक्टूबर को राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने के साथ ही नया नर्सिंग होम एक्ट लागू हो गया है।अब यह भी तय कर दिया गया है एक रेसीडेंट डाक्टर सिर्फ एक अस्पताल में ही सेवा दे सकेगा। इसके पहले 1973 से लागू पुराने एक्ट में यह स्पष्ट नहीं था। इसका फायदा उठाकर एक डाक्टर का कई अस्पतालों में नाम दर्ज रहता था। इस सख्ती के बाद अब पहले से संचालित कई निजी अस्पतालों के बंद होने की नौबत आ जाएगी। अस्पताल के नवीनीकरण के साथ ही उन्हें नई शर्तों का पालन करना होगा। भोपाल में नर्सिंग होम्स की जांच में यह सामने आया था कि एक रेसीडेंट डाक्टर का नाम चार से लेकर 12 अस्पतालों में दर्ज है। इस आधार पर एमपी आनलाइन से उन्हें पंजीयन मिला है।

यह है नई व्यवस्था
डाक्टर, नर्स या अन्य कर्मचारी जिनकी जानकारी पंजीयन के दौरान दी है, उनके नौकरी छोड़ने की जानकारी फौरन सीएमएचओ को देनी होगी। नर्सिंग होम के पंजीयन की फीस 10 बिस्तर के लिए पहले 600 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया है। सौ बिस्तर या इससे कम वाले नर्सिंग होम के लिए 25 फीसद बिस्तर आक्सीजन वाले रखने होंगे। 20 या उससे कम बिस्तर पर कम से कम एक रेजीडेंट चिकित्सक होना चाहिए। इसके पहले 15 बिस्तर या इससे कम के लिए एक और 16 से 30 बिस्तर होने पर होने पर दो डॉक्टर रखने की शर्त थी। ओपीडी में औसतन 50 से ज्यादा मरीज होने पर एक अतिरिक्त चिकित्सक होना चाहिए। रेसीडेंट डाक्टर का नाम व योग्यता स्वागत काउंटर पर आम लोगों की जानकारी के लिए प्रदर्शित की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!