क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार, यजुवेंद्र चहल पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

हिसार : अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में हिसार पुलिस ने क्रिकेटर युवराज सिंह को गिरफ्तार किया है. युवराज सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बीते साल रोहित शर्मा से लाइव चैट के दौरान यजुवेंद्र चहल पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. इस मामले में हरियाणा के हांसी शहर थाने में युवराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

जानकारी के मुताबिक हांसी पुलिस ने युवराज को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की. इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया. इस मामले में कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने युवराज सिंह को अग्रिम जमानत के आदेश दे दिए थे. हांसी पुलिस ने औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी की और पूछताछ के बाद ‌अग्रिम जमानत के कागजातों के आधार पर उन्हें छोड़ दिया गया.

क्या था मामला

युवराज सिंह ने यजुवेंद्र चहल को लेकर ‘मजाक’ में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था. मामला बढ़ा तो उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी. जिसमें युवराज सिंह ने कहा था कि- ‘मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं रंग, जाति, पंथ के आधार पर किसी तरह के भेदभाव में यकीन नहीं करता. मैंने लोगों की भलाई के लिए जिंदगी जी है और आगे भी ऐसे ही जीना चाहता हूं.’

युवराज सिंह ने अपने माफीनामे में कहा था कि, ‘मैं हर व्यक्ति का सम्मान करता हूं. मैं अपने दोस्तों से बात कर रहा था और उस समय मेरी बात को गलत तरीके से लिया गया, जो अनुचित था.’ युवराज ने कहा था, ‘एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते कहना चाहता हूं कि अनजाने में अगर मेरी बातों से किसी को दुख पहुंचा है तो मुझे इसका खेद है.’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!