रद्द होगा भारत-PAK मैच? पुनर्विचार करने की जरूरत

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी घटनाओं के बीच टी-20 वर्ल्डकप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करने की मांग तेज हो रही है. अब इस मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बड़ा बयान दिया है. गिरिराज सिंह ने कहा, जब रिश्ते ही अच्छे नहीं हैं तो इस पर एक बार पुनर्विचार करने की जरूरत है.


कांग्रेस पर निशाना
दरअसल गिरिराज सिंह आज जोधपुर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के घर शोक सभा में शामिल होने पहुंचे. यहां से निकलने के बाद उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, देश में कांग्रेस दोगलेपन की राजनीति कर रही है. राजस्थान में वाल्मीकि समाज, एससीएसटी के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है. महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है और कश्मीर में हिंदुओं को टारगेट करके मारा जा रहा है. इन मुद्दों पर कांग्रेस कुछ नहीं बोलती लेकिन लखीमपुर में जाकर राजनीति करती है.


‘आतंकवाद का चेहरा अब साफ होगा’
गिरिराज सिंह ने कहा, आने वाले समय में कांग्रेस का नामोनिशान ही भारत की धरती से साफ हो जाएगा. आतंकवाद का चेहरा अब साफ होगा. जम्मू कश्मीर में हो रहे हिंदुओं पर हमले को लेकर आने वाले दिनों में होने वाले भारत पाकिस्तान के बीच मैच के बारे में कहा कि जब पाकिस्तान से रिश्ते ही अच्छे नहीं हो तो मैच पर एक बार पुनर्विचार करना चाहिए.


PAK की कायराना हरकतों से गुस्सा
बता दें, भारत-पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को T-20 वर्ल्ड कप में मुकाबला होना है. लेकिन इस बीच जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से लगातार नापाक हरकतें की जा रही हैं. घाटी में आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है. बीते 10 दिनों में ही सेना की आतंकियों से 9 मुठभेड़ हुईं, इस दौरान 13 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया. सेना की सख्ती के मुंहतोड़ जवाब के बाद भी पाकिस्तान की तरफ से लगातार आतंकवादियों की घुसपैठ कराई जा रही है. पाकिस्तान की इन कायराना हरकतों से लोगों में गुस्सा है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!