‘भाजपा विधायक साधना सिंह का सिर काटने वाले को 50 लाख इनाम’

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हाल ही में मायावती के जन्मदिन पर भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर मारने वाले बयान देने वाले पूर्व बसपा विधायक विजय यादव ने फिर से विवादित बयान दिया है। भाजपा विधायक साधना सिंह के मायावती के बारे में अपशब्द वाले बयान पर बोलते हुए विजय यादव ने ऐलान किया है कि उनका सिर काटकर लाने वाले को चंदा करके 50 लाख का इनाम दिया जाएगा।

बसपा विधायक के विवादित बोल

ठाकुरद्वारा विधानसभा से बसपा से विधायक रहे विजय यादव ने कहा है कि अगर अड़तालीस घण्टे में भाजपा की विधायक ने बहन मायावती से माफी नही मांगी, तो वो उनका सिर कलम करके लाने वाले को पचास लाख का इनाम देंगे। कहा कि जब से सपा-बसपा गठबंधन हुआ है, भाजपा नेता लगातार गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 48 घंटे में साधना सिंह को बसपा सुप्रीमो समेत देश की सभी महिलाओं से माफी मांगने को कहा और चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो चंदा कर उनका सिर कलम करने वाले को 50 लाख की रकम दी जाएगी।

साधना का मायावती पर बयान

चंदौली में भाजपा विधायक साधना सिंह ने विवादित बयान देते हुए मायावती को किन्नर कहा था। साधना सिंह ने मायावती को लेकर और कई आपत्ति जनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा एक चीरहरण हुआ था द्रौपदी का, तो उन्होंने दुशासन से बदला लेने की प्रतिज्ञा ली। वो एक स्वाभिमानी महिला थी। और एक आज की महिला है, सबकुछ लुट गया और फिर भी कुर्सी पाने के लिए अपने सारे सम्मान को बेच दिया।


बवाल के बाद व्यक्त किया खेद
भाजपा विधायक साधना सिंह की बसपा प्रमुख मायावती पर की गई टिप्पणी से घमासान मचा हुआ है। इसी बीच साधना सिंह ने अपने बयान पर कहा है कि मेरा किसी का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था, अगर किसी को मेरी बातों से दुख पहुंचा है तो मैं खेद व्यक्त करती हूं।

भाजपाइयों को दौड़ाकर मारेंगे’

मायावती का जन्मदिन मनाने के दौरान बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि देश में सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी भाजपा है और लोकसभा चुनाव में भाजपा के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!