नहर नहीं, तो वोट नहीं! गांव के बाहर लगे पोस्टर, नहर की अनुमति न लाने तक नेताओं का प्रवेश प्रतिबंधित

खंडवा। लोकसभा उपचुनाव के बीच अब जनता भी नेताओं के सामने अपना दम दिखाते हुए नजर आ रही है. ऐसा ही नजारा देखने को मिला खंडवा के पंधाना विधानसभा के टाकलखेड़ा गांव में. यहां ग्रामीणों ने गांव पर पहुंचने वाले रास्तों पर पोस्टर चिपका दिए हैं. इन पोस्टर्स पर लिखा है नहर नहीं, तो वोट नहीं. इन बैनर पर लिखा है कि बगैर सिंचाई परियोजना की प्रशासकिय स्वीकृति के किसी भी राजनेता का गांव में प्रवेश निषेध है.

नहर सैनिकों ने गांव के प्रवेश द्वार पर लगाए पोस्टर

सिंगोट क्षेत्र के इस गांव में नहर को लेकर विरोध के सुर बुलंद है. गांव टाकलखेड़ा के ग्रामीणों ने गांव के मुख्य द्वरा पर एक बैनर लगाया है. जिसमें लिखा है कि “जब तक नहर की प्रशासनिक स्वीकृति नहीं लाते, तब तक कोई भी दल का नेता ग्राम में प्रचार प्रसार के लिए प्रवेश नहीं कर सकता.” उपचुनाव को लेकर इन दिनों सभी पार्टियां अपने प्रचार प्रसार में लगी हुई है, तो वहीं दूसरी ओर उधवंत सिंचाई नहर परियोजना के अंतर्गत आने वाले कुछ ग्रामों में नहर नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश है.

84 गांवों में आना है नहर योजना

नहर नहीं आने से नाराज इस गांव में नहर सैनिकों का एक दल भी बना है. इसी दल ने ग्राम के मुख्य मार्गों औप प्रवेश मार्ग पर ये बैनर लगाए हैं. दरअसल पंधाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लगभग 84 ग्रामों में नहर योजना आनी है, जिसको लेकर किसी भी पार्टी और राजनेता द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है. जिसके विरोध में नहर सैनिकों द्वारा गांव के प्रवेश मार्ग पर बैनर लगाकर राजनीतिक पार्टियों का विरोध किया जा रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!