कांग्रेसी विधायक के फरार बेटे करण पर 15 हजार का इनाम: Rape का है आरोप, पुलिस ने चिपकाए पोस्टर

उज्जैन। बड़नगर विधानसभा से कांग्रेसी विधायक के बेटे करण मोरवाल की मुसीबत अब और बढ़ गयी है. बड़नगर में इंदौर पुलिस ने चौराहे पर कई जगह पोस्टर लगा दिए हैं. जिसमेंआरोपी करण मोरवाल के बारे में जानकारी देने पर 15000 हजार रुपए के इनाम राशि की घोषणा की गयी है. करण के खिलाफ एक युवती की शिकायत पर इंदौर की महिला थाना पुलिस ने बलात्कार का केस दर्ज किया है. केस दर्ज होने के बाद से करण फरार है।
रेप के आरोपी विधायक पुत्र की तलाश में छापे
इंदौर महिला थाने से एसआई रश्मि पाटीदार ,एएसआई ममता सहित बुद्धा मीणा सहित कुल दस पुलिस कर्मियों ने शनिवार शाम को बड़नगर पहुंचकर शहर के विभिन्न चौराहे पर करण मोरवाल के पोस्टर चिपकाए. एएसआई रश्मि पाटीदार ने बताया कि करण के घर और गार्डन पर भी पुलिस पहुंची, लेकिन करण वहां नहीं मिला. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने वहां पर भी पोस्टर चिपका दिए।

15 हजार के इनाम के पोस्टर लगाए पुलिस ने
उज्जैन रहवासियों से करण के बारे में जानकरी देने के लिए कहा है. इससे पहले भी करण पर 5 हजार के इनाम की घोषणा हो चुकी है. अब एक बार फिर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम की राशि भी बढ़ाई है. पुलिस ने आरोपी के नाम दर्ज संपत्ति का ब्योरा हासिल कर लिया है. तय समय पर अगर हाजिर नहीं हुआ तो पुलिस आरोपी करण मोरवाल के नाम दर्ज संपत्ति अटैच करने की तैयारी में है. पुलिस ने वांटेड का करण मोरवाल पर गंभीर धाराओं 376 ,376(2)N, 376(2)J,294,506,328,450 में मामला दर्ज किया है।

क्या है विधायक पुत्र के खिलाफ केस
इंदौर के राउ इलाके में रहने वाली एक युवती ने अप्रैल महीने में करण मोरवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी . जिसमें कहा गया था कि करण मोरवाल बड़नगर से कांग्रेस विधायक का बेटा है. कुछ समय पहले तक वो भी राजनीति में सक्रिय था. उस दौरान वह पार्टी का पदाधिकारी भी था. इसी दौरान एक अन्य महिला कार्यकर्ता से करण का सम्पर्क हुआ. दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और बात शादी तक पहुंच गई. युवती का आरोप है कि इसी दौरान करण ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया था. इसके बाद युवती ने जब विवाह के लिए कहा तो वह धमकाने लगा और विवाह से इनकार कर दिया. इसके बाद करण और युवती के बीच के ऑडियो भी वायरल हुए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!