18 महीनों बाद अब खुली हवा में सांस लेगा सऊदी अरब

रियाद : कोरोना वायरस की शुरुआत के करीब 18 महीनों बाद सऊदी अरब में अब हालात पहले जैसे होते नजर आ रहे हैं.
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 मामलों में भारी गिरावट और देश की उच्च टीकाकरण दर के चलते रविवार 17 अक्टूबर से किंगडम में लागू कई प्रतिबंध समाप्त कर दिए जाएंगे. हालांकि नई छूट सिर्फ उन्हीं लोगों पर लागू होगी जो वैक्सीन लगवा चुके हैं.देश की कुल आबादी 34.8 मिलियन लोगों में से 20.6 मिलियन लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा चुके हैं.मंत्रालय ने कहा कि कुछ विशेष जगहों को छोड़कर सार्वजनिक स्थलों पर अब मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा.इसमें मक्का की ग्रैंड मस्जिद और मदीना में पैगंबर की मस्जिद शामिल हैं जहां आने वाले सभी लोगों और मस्जिद स्टाफ का मास्क पहनना अनिवार्य है. दोनों मस्जिदें खोल दी गई हैं.
सोशल डिस्टेंसिंग की बाध्यता खत्म:सार्वजनिक स्थलों जैसे परिवहन, रेस्तरां, सिनेमा इत्यादि और सामाजिक समारोह में अब सोशल डिस्टेंसिंग की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है. मैरिज हॉल्स को भी पूरी क्षमता के साथ दोबारा खोल दिया गया है. सरकारी और निजी संस्थानों को व्यापाक स्तर पर हैंड सैनेटाइजर की व्यवस्था करनी होगी.
इन जगहाें पर मास्क जरूरी:जिन जगहों पर ऐप से हेल्थ स्टेट्स की जांच नहीं की जा सकती, वहां सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य होगा. स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार कोरोना वायरस के चलते अस्पताल या आईसीयू में भर्ती होने वाले मामलों की निगरानी कर रहा है. जानकारी के मुताबिक अगर प्रतिबंधों को हटाने के बाद खतरे का स्तर बढ़ता है तो शहरों या क्षेत्र में हेल्थ गाइडलाइंस एक बार फिर लागू की जा सकती हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!