इस्लामिक स्टेट ने ली दक्षिण अफगानिस्तान में मस्जिद में हुए विस्फोट की जिम्मेदारी

काबुल : आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट अफगानिस्तान के मस्जिद में हुए बम धमाके की जिम्मेदारी ली है. दरअसल, जुमे (शुक्रवार) की नमाज के दौरान बम धमाके में 47 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे। आईएस ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वक्तव्य जारी कर यह जिम्मेदारी ली और कहा कि उसके दो सदस्यों ने कंधार प्रांत में फातिमिया मस्जिद के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आईएस के एक आतंकवादी ने मस्जिद के प्रवेश द्वार पर खुद को बम से उड़ा लिया जबकि दूसरे ने मस्जिद के अंदर भीषण धमाका किया.आईएस की समाचार एजेंसी अमाक ने एक बयान में हमलावरों के नाम अनस अल-खुरासानी और अबू अली अल-बलूची बताए हैं. दोनों ही हमलावर अफगानिस्तान के नागरिक थे. गौरतलब है कि इससे एक हफ्ते पहले इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबद्ध स्थानीय संगठन ने उत्तरी प्रांत की एक शिया मस्जिद में बम विस्फोट किया था, जिसमें 46 लोगों की मौत हुई थी। अफगानिस्तान में दशकों की जंग के बाद फिर से कब्जा जमाने वाले तालिबान ने मुल्क में अमन बहाली का संकल्प व्यक्त किया था. तालिबान और आईएस दोनों सुन्नी मुसलमानों के समूह हैं, लेकिन वे वैचारिक तौर पर काफी अलग हैं. इनमें आईएस काफी कट्टर है और वे कई बार एक-दूसरे के खिलाफ लड़ चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!