बुरहानपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम बोले

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार दोपहर को बुरहानपुर के फोफनार पहुंचे। चुनावी सभा के मंच पर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने सभा के दौरान नन्दू भैया को याद किया। उनके योगदान को गिनाया। साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई अध्यक्ष नहीं है। उसकी अजीब हालत है। कांग्रेस पार्टी सर्कस बनकर रह गई है। राहुल गांधी पार्टी में किसी पद पर नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री हटाने का निर्णय वहीं लेते हैं। उन्होंने पंजाब-छत्तीसगढ़ में पार्टी की बुरी स्थिति पर तंज कसा। पंजाब के हालात किसी से छुपे नहीं है। कांग्रेस के अपनो ने ही उसे डुबो दिया। मध्य प्रदेश में सिर्फ कमल नाथ ही कांग्रेस है। अब वही सर्वेसर्वा हो गए। बेचारे अरुण यादव को कांग्रेस के अपनों ने ही निपटा दिया।
छत्तीसगढ़ के पत्थलगढ़ की घटना पर सीएम शिवराज ने कहा कि कमल नाथ को शर्म आनी चाहिए, उन्हें अनर्गल आरोप लगाने के अलावा कुछ मिलता ही नहीं है। जो व्यक्ति हैं, वो पकड़े गये हैं, सिंगरौली में भी उनके घर पर छापा मारा गया है। जो तथ्य है, सामने है। गड़बड़ करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। कांग्रेस की तो अजब हालत है। पार्टी में अध्यक्ष का पता ही नहीं, जी 23 का अलग ही ग्रुप चल रहा है। पंजाब में चलती सरकार में मुख्यमंत्री बदल दिया, तो छत्तीसगढ़ में 50-50 की खींचतान है।
नंदू भैया का हर सपना पूरा होगा
सीएम ने खंडवा से पूर्व सांसद रहे नंदकुमार सिंह चौहान के लिए कहा कि नंदू भैया अपने लिए नहीं जिये, पार्टी और आपके लिए सदैव जिए। आपको आज एक वचन देता हूं कि नंदू भैया के हर सपने को पूरा करके क्षेत्र का हरसंभव विकास करूंगा। स्व-सहायता समूह के माध्यम से हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा लक्ष्य है कि मेरी बहन कम से कम महीने में 10000 रुपये की आमदनी जरूर करें।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!