रायपुर: रेलवे स्टेशन में ब्लास्ट, 4 CRPF जवान घायल, 1 की हालत गंभीर

रायपुर: रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन में ब्लास्ट हुआ है. जिसकी चपेट में CRPF के 4 जवान आ गए. 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर घायल को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सर्जिकल ICU में उन्हें रखा गया है. बताया जा रहा है कि डेटोनेटर फटने से ब्लास्ट हुआ है.CRPF की 211 बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे. ट्रेन रायपुर में रुकने के बाद ग्रेनेड डमी कारतूस बॉक्स में रखा जा रहा था. इसी दौरान ब्लास्ट हो गया. जिसमें 4 जवान घायल हो गए. हवलदार विकास चौहान को ज्यादा चोटें आने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. CRPF के आला अधिकारी निजी अस्पताल पहुंच गए हैं.

घायल जवानों के नाम चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, सुशील, दिनेश कुमार पैकरा हैं. GRP मामले की जांच में जुट गई है. रायपुर पुलिस ने बताया कि सुबह CRPF की स्पेशल ट्रेन झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही थी. इसी दौरान रायपुर पहुंचने के बाद ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी थी. इस दौरान तीन कंपनी की शिफ्टिंग हो रही थी. सामान लोडिंग के दौरान इग्नाइटर सेट जिसका यूज ट्यूब लॉन्चिंग में होता है, उसका एक बॉक्स ट्रेन के बोगी नंबर 9 के पास हाथ से छूट कर नीचे गिर गया. जिससे ब्लास्ट हो गया और 4 जवान घायल हो गए. 3 घायल जवानों को मामूली चोटें आई थी. जिन्हें ट्रेन के साथ रवाना कर दिया गया. 1 जवान को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

crpf-jawan-injured-due-to-blast-in-train-at-raipur-railway-station
अस्पताल में जवान

खतरे से बाहर घायल जवान

निजी अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. नीरज पांडे ने बताया कि ‘ ब्लास्ट के बाद जवान के हाथ, पैर और सिर में चोट लगी है. सिर में लगी चोट गंभीर है. फ्रंटल साइनस का फैक्चर हो गया है. जिसका असर ब्रेन में दिख रहा है’. हालांकि जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!