कमलनाथ उपचुनाव वाले क्षेत्रों में 17 से तूफानी दौरे पर

भोपाल  । मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तूफानी दौरे की तैयारी कर रहे हैं। कमलनाथ 17 अक्टूबर को छतरपुर जिले के खजुराहो पहुंचेंगे। उसके बाद निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा के जेरोन में सभा लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद कमलनाथ मंडल-सेक्टर-बूथ के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, 18 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री बुरहानपुर जिले के नेपानगर पहुंचेंगे। यहां धूलकोट में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद वे खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा के पुनासा पहुंचेंगे। यहां भी वे जनता से रूबरू होंगे। 19 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सतना पहुंचेंगे। यहां रैगांव विधानसभा के सिंहपुर आने के बाद पटपरनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन करेंगे। मंदिर के बाद वे मंडल-सेक्टर-बूथ के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। कमलनाथ 20 अक्टूबर को देवास जिले की बागली विधानसभा के पुंजापुरा जाएंगे। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा जाएंग। यहां भी वे जनता से रूबरू होंगे।
कांग्रेस ने हिंदुत्व के मुद्दे को बनाया हथियार
कांग्रेस भी भाजपा को टक्कर देने के लिए हिंदुत्व के मुद्दे को हथियार बना रही है। उसने उपचुनाव में बंटवाने के लिए श्रीराम लेखन की पुस्तिका छपवाई है। इसमें भगवान राम के साथ ही कांग्रेस नेताओं की फोटो छपी हैं, जिसके जरिए हिंदू वोटों की लॉबिंग की जाएगी। इंदौर संभाग की खंडवा लोकसभा और जोबट विधानसभा सीट समेत चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनावी घमासान तेज होता जा रहा है। कांग्रेस उपचुनाव में राम के सहारे नैया पार लगाने की जुगत में लग गई है। यही वजह है कि चुनाव वाले क्षेत्रों में श्रीराम लेखन की पुस्तिकाएं बंटवाने जा रही है।
अयोध्या की फ्री में सैर
इस एक पुस्तक में 11 हजार बार राम का नाम लिखना होगा। जो लोग इसमें राम नाम लिखेंगे उन्हें अयोध्या की फ्री में सैर कराई जाएगी। इस पुस्तक पर भगवान राम के साथ कांग्रेस नेताओं की फोटो छपी हैं। इस पुस्तक को बांटने वाले कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल का कहना है भाजपा सिर्फ वोट के लिए राम के नाम का उपयोग करती है, लेकिन असल राम राज्य तो कांग्रेस सरकार ही लाएगी। राम मंदिर की बात करने वाली भाजपा को भी मालूम है कि राम मंदिर का ताला स्वर्गीय राजीव गांधी ने ही खुलवाया था। इस पुस्तक को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा और उन्हें बताया जाएगा कि राम के नाम पर कांग्रेस वोट नहीं मांगती है बल्कि प्रभु श्रीराम के सुशासन को लागू करने का काम भी करती है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!