दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की फोर्ब्स सूची में रिलायंस भारतीय कंपनियों में अव्वल

नई दिल्ली : फोर्ब्स  द्वारा जारी 2021 के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की वार्षिक सूची ‘फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर- 2021’ में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ( Reliance Industries Ltd) (आरआईएल) को देश में पहला स्थान दिया गया है.

फोर्ब्स रैंकिंग के अनुसार विश्व स्तर पर रिलायंस 52वें स्थान पर है. इस सूची में कुल 750 कॉरपोरेट को स्थान दिया गया है, जिसमें फिलिप्स, फाइजर और इंटेल शामिल हैं.

सूची में आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक 65 वें नंबर पर है, वहीं एचडीएफसी (HDFC) बैंक 77 वें और एचसीएल टेक्नोलॉजीज 90 वें नंबर पर है. इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) को 119वां और लार्सन एंड टुब्रो को 127वां स्थान मिला, जबकि इंफोसिस 588वें और टाटा समूह 746वें स्थान पर रहे. एलआईसी को 504वां स्थान मिला. यह रैंकिंग एक व्यापक सर्वेक्षण पर आधारित है, जिसमें कर्मचारी अपने नियोक्ता को कई बिंदुओं पर अंक देते हैं.

वैश्विक रैंकिंग में साउथ कोरिया की सैमसंग ने सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता होने का खिताब अपने नाम किया. दूसरे से सातवें स्थान पर अमेरिकी कंपनियों का कब्जा है. इसमें आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, एप्पल, अल्फाबेट और डेल टेक्नालॉजी जैसी कंपनियां शामिल हैं. इसके बाद 8वें नंबर पर हुवावे है, जो शीर्ष 10 में शामिल अकेली चीनी कंपनी है.

फोर्ब्स ने बाजार अनुसंधान कंपनी स्टेटिस्टा के साथ मिलकर विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की वार्षिक सूची तैयार की है. रैंकिंग निर्धारित करने के लिए स्टेटिस्टा ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों और संस्थानों में काम करने वाले 58 देशों के 1.5 लाख कर्मचारियों का सर्वे किया.

आरआईएल ने एक बयान में कहा कि कोविड महामारी के दौरान सबसे बुरे वक्त में यह उपलब्धि हासिल करना महत्वपूर्ण हैं. कोविड के बुरे दौर में रिलायंस ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी कर्मचारी के वेतन में कटौती न की जाए. वह नौकरी की चिंता किए बिना काम कर सके.’

रिलायंस ने कहा कि उसने महामारी के दौरान कर्मचारियों के इलाज और उनके परिवार के टीकाकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को इससे पहले ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टिट्यूट’ का खिताब भी मिला था और वह लिंक्डइन की शीर्ष कंपनियों की सूची का हिस्सा भी रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!