महिला अधिकारी जल्द ही भारतीय सेना की इकाइयों की कमान संभालेंगी

नई दिल्ली:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि बहुत जल्द ही महिला अधिकारी सेना की इकाइयों और बटालियन की कमान संभालती दिखेंगी. पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सेना द्वारा महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देना शुरू किया गया था. रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना का यह कदम महिला अधिकारियों के करियर के प्रगति का हिस्सा है.सेना में महिला अधिकारियों की इस भूमिका पर रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी शंघाई सहयोग संगठन वेबिनार में संबोधन के दौरान आयी. राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलिस, केंद्रीय पुलिस, अर्धसैनिक और सशस्त्र बलों में महिलाओं को शामिल करने के लिए हमारा दृष्टिकोण प्रगतिशील रहा है. हमने सेना के हर पहलू में विकासवादी मार्ग अपनाया है.

एनडीए में शामिल होंगी महिलाएं
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद सशस्त्र बल महिलाओं को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में शामिल करने की तैयारी कर रहे हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि महिलाएं अगले साल से भारत के प्रमुख त्रि-सेवा पूर्व-कमीशन प्रशिक्षण संस्थान एनडीए में शामिल हो सकेंगी.

महिलाओं के लिए 2015 में आया ऐतिहासिक मोड़
उन्होंने कहा कि सेना में महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण मोड़ 2015 में आया जब उन्हें सेना की लड़ाकू यूनिट में शामिल करने का फैसला लिया गया. उन्होंने बताया कि इस साल की शुरुआत में लगभग 25 साल बाद चार महिला अधिकारियों को युद्धपोतों पर तैनात किया गया था, लेकिन अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां महिलाओं के लिए नो गो जोन बना हुआ है.रक्षा मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सेना में शामिल करने की प्रक्रिया व्यापक और प्रगतिशील पथ पर है और इसके लिए समाज और सशस्त्र बलों को भी तैयार रहना होगा. सफल बदलाव एक महत्वपूर्ण पहलू है. उन्होंने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने आप को साबित किया है. उन्हें आज तक जो भी कर्तव्य सौंपे गए हैं उन्होंने उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं ने कई तरह की बाधाओं को तोड़ा है और आने वर्षों में वे हर मुश्किल चुनौती को जोरदार तरीके से जवाब देंगी. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना में महिलाओं की संख्या में पिछले छह वर्षों में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!