अखिलेश ने फूलन देवी की मां के पैर छूकर लिया आर्शीवाद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दस्यु से राजनेता बनी दिवंगत पूर्व सांसद फूलन देवी की मां से मुलाकात करके उनका आशीर्वाद लिया। मीडिया को साझा वीडियो में दिख रहा है कि अखिलेश का रथ जब जालौन पहुंचा तो उनकी नजर फूलन देवी की मां मूला देवी पर पड़ी तो उन्होंने अपने वाहन से उतर कर उनके पैर छुए। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि फूलन की मां ने अखिलेश के कान में कुछ कहा, जिसके बाद सपा अध्यक्ष ने उनसे आगामी विधानसभा चुनाव में कामयाबी के लिए आशीर्वाद लिया।
  गौरतलब है कि बेहमई कांड से सुर्खियों में आई फूलन देवी पर दर्ज मुकदमों को तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने वापस ले लिया था। उसके बाद मुख्यधारा में लौटने पर फूलन देवी 1996 में मिर्जापुर सीट से सपा के टिकट पर सांसद बनी थीं। उसके बाद 1999 में वह दोबारा चुनी गई थीं। वर्ष 2001 में फूलन देवी की दिल्ली स्थित उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फूलन देवी मिर्जापुर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में रहने वाले सर्वाधिक पिछड़ी जाति के लोगों में खासी लोकप्रिय थीं। फूलन देवी का जन्म वर्ष 1963 में जालौन जिले के घूरा का पुरवा गांव में एक निषाद परिवार में हुआ था। सपा के पिछड़ा वर्ग इकाई ने हाल ही में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की थी लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। पार्टी के इस कदम को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से ऐन पहले निषाद पार्टी द्वारा खुद को सपा के साथ गठबंधन से अलग कर लेने के बाद निषाद समुदाय को जोड़ने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!