सिंधिया ने भगवान राम से की स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम की तुलना, कांग्रेस ने कहा- ‘श्रीराम पर किसी की ठेकेदारी नहीं’

ग्वालियर। दशहरा और दीपावली आती है नेताओं को फिर से भगवान राम याद आने लगे हैं. ग्वालियर में एक कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की तुलना भगवान राम से कर दी. सिंधिया के बयान के बाद कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने उनपर निशाना भी साधा है.

मंत्री प्रभुराम चौधरी की भगवान राम से तुलना

ग्वालियर के मुरार जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की तुलना भगवान राम से कर दी. सिंधिया ने कहा कि “मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का नाम प्रभु और राम से मिलकर बना है. यह प्रभुराम है, यही कारण है कि इनकी कृपा और लीला के कारण 6 करोड़ के बजट की मांग की जगह जनता को 20 करोड़ की मंजूरी प्रभु राम ने खुद दी है.”

कांग्रेस विधायक ने साधा निशाना

केन्द्रीय मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने विरोध दर्ज करवाया. सतीश सिकरवार ने सिंधिया और प्रभुराम चौधरी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि “प्रभुराम पर किसी की ठेकेदारी नहीं है. राम और जनता के बीच कोई बिचौलिया भी नहीं है. राम से किसी की तुलना नहीं हो सकती.” सिकरवार ने चुटकी लेते हुए कहा कि “कहां भगवान राम और कहां ये, यदि प्रभुराम चौधरी जनता के लिए काम करेंगे तो उनकी तारीफ जरूर होगी, लेकिन उनकी प्रभु राम से तुलना करना यह ठीक नहीं है.”

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!