सर्दियों में ठंडे पानी में तैरने से जल्दी कम होगा वजन

इस सर्दी के मौसम में जो लोग वजन कम करने की योजना पर काम कर रहे हैं, उनके लिए ठंडे पानी की झील, नदी में तैराकी मददगार साबित हो सकती है। डेनमार्क के शोधकर्ताओं की तरफ से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक तैराकी के लिए ठंडे पानी की झील व नदी में लगाई जाने वाली नियमित छलांग से अधिक कैलोरी खर्च होती है और यह प्रक्रिया वजन कम करने में मददगार है।

ठंडे पानी में तैराकी करने वाले 24 घंटे में अतिरिक्त 500 कैलोरी खर्च करते हैं
डेनमार्क के शोधकर्ताओं के मुताबिक ठंडे पानी में तैराकी करने वाले लोग 24 घंटे में सामान्य लोगों की तुलना में अतिरिक्त 500 कैलोरी खर्च करते हैं। शोधकर्ताओं ने ठंडे पानी की झील व नदीं में सप्ताह में दो से तीन बार तैराकी करने वाले आठ लोगों के समूह पर किए गए अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। जिनकी उनके उम्र व वजन वाले आठ अन्य लोगों के साथ तुलना की गई। शोधकर्ताओं के मुताबिक तैराकी के बाद सामान्य लोगों की तुलना में ऐसे लोगों के शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है, जिससे अधिक कैलोरी खर्च होती है। नतीजतन व 24 घंटे में अतिरिक्त 500 कैलोरी खर्च करते हैं।

ठंडा शरीर खुद को गर्म करने के लिए अधिक मेहनत करता है
 सर्दियों में ठंडे पानी की तैराकी के बाद शरीर का तापमान कम हो जाता है। ऐसे में शरीर को खुद को गर्म करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। जिससे अधिक कैलोरी खर्च होती है।कोपेनहेगन विश्वविद्यालय की तरफ से किए अध्ययन में वरिष्ठ शोधकर्ता डा. कैमिला शीले ने कहा कि अध्ययन के हमारे नतीजे बताते हैं कि ठंडे पानी में तैरने वाले लोग ठंडे तापमान से अलग तरीके से निपटने के लिए अपने शरीर को प्रशिक्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अधिक कैलोरी जलाते हैं और उनका वजन कम होने की संभावना बनती हैं, जो सामान्य रूप से उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!