खंडवा के चुनाव में चला ‘निक्कर’ का चक्कर, कमलनाथ के बयान पर हमलावर हुई बीजेपी फिलहाल फ्रंटफुट पर

भोपाल। चुनावी जंग में जुबानी तीर चलना कोई नई बात नहीं है. ऐसा ही कुछ बोल कर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं. कमलनाथ ने मंगलवार को खंडवा में एक चुनावी सभा के दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि वे जब निक्कर पहनना सीख रहे थे, तब मैं सांसद था. कमलनाथ का यह बयान वीडी शर्मा के उस सवाल के जवाब में सामने आया था जिसमें बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने पूछा था कि कमलनाथ बताएं कि 15 महीने के राज में उन्होंने क्या काम किया. वीडी शर्मा पर किए गए इस हमले के बाद बीजेपी ने कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर हमला बोल दिया है.

कमलनाथ ने कब, क्या, कहां कहा

मंगलवार को खंडवा में चुनावी सभा के दौरान कमलनाथ, शिवराज सरकार के कामकाज को लेकर व्यंग्य कस रहे थे उन्होंने लोगों से पूछा- शिवराज जी की क्या बात करूं, 16 साल में 22 हजार घोषणाएं कर चुके हैं, नारियल तो अपनी जेब में लेकर चलते हैं और झूठ तो ऐसे बोलते हैं कि झूठ को भी शर्म आ जाए. अभी 48 सभाओं में 100 झूठ बोलेंगे. शिवराज एक अच्छे कलाकार हैं, मैं शिवराज से कहता हूं कि वे मुंबई जाएं और एक्टिंग करें तो आप शाहरूख और सलमान खान को भी नीचा दिखा देंगे. इसी सभा में बीजेपी प्रदेशअध्यक्ष वीडी शर्मा को दिए बयान में कहा कि- वो कौन है उनका अध्यक्ष वीडी शर्मा, जब इसने निकर पहनना नहीं सीखा था, तब तो मै सांसद था. और ये मुझे पाठ पढा रहे हैं. ये अब मुझसे प्रश्न पुछ रहे हैं कि 15 महीने में क्या किया. भाजपा के नेताओं इस जनता को सोलह साल का हिसाब दो, कुछ इस अंदाज में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर निशाना साधा था. कमलनाथ खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी के लिए आयोजित आमसभा को संबोधित कर रहे थे.

वीडी शर्मा ने किया पलटवार

कमलनाथ के इस बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को पलटवार किया उन्होंने कहा कि ‘मैं संस्कारों में पला बढ़ा हूं, वो जिस निक्कर की बात कर रहे हैं. वह निक्कर पहनकर ही विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन आरएसएस के विचारों से ओतप्रोत होकर ही आज मैं यहां खड़ा हूं. उनके ऊपर उम्र का प्रभाव दिखाई दे रहा है.’ शर्मा ने कहा कि मैं कमलनाथ का सम्मान करता हूं वह 60 साल से ज्यादा उम्र के हो चुके हैं. ज्यादा उम्र होने का उन पर असर दिख रहा है. कम से कम उनको यह तो लगने लगा है कि बीजेपी का नेतृत्व है, जो मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को यहां तक ले आया. नेतृत्व ने माना मैं इस काम के योग्य हूं. वीडी शर्मा ने कहा कि ‘कमलनाथ जी मुझे जानते हैं या नहीं जानते. मुझे इसकी आवश्यकता नहीं है. मध्य प्रदेश के लोग और कार्यकर्ता जरूर मुझे पहचानते हैं. क्योंकि हम दिनभर काम में लगे रहते हैं. कार्यकर्ताओं से मिलते जुलते हैं. कमलनाथ जी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.

नरोत्तम बोले ‘राहुल क्या सूट-बूट पहनकर पैदा हुए थे’

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के निक्कर वाले बयान पर पलटवार किया. गृहमंत्री ने पूछा कि क्या राहुल बाबा (Rahul Baba)सूट-बूट पहनकर पैदा हुए थे. उन्होंने कहा कि हमारे यहां बुजुर्ग और बालक को एक समान माना जाता है. यही स्थिति कमलनाथ की है, कभी वे मंच पर अपने प्रत्याशी का नाम भूल जाते हैं, कभी भाषण देते-देते रूक जाते हैं. लेकिन इस उम्र में किसी को लेकर इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए. कमलनाथ जी के बयानों से यह साफ हो रहा है अब उम्र उनपर हावी हो रही है.

खंडवा लोकसभा सीट है और यहां 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में वोटिंग होनी है. खंडवा सीट पहले बीजेपी के पास था, बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है. कांग्रेस इस सीट को बीजेपी से छीनना चाहती है. इसलिए जिसके चुनावी तरकश में जो भी तीर है सारे चलाए जा रहे हैं. फिलहाल बीजेपी इस बयानबाजी में बाजी मारती नजर आ रही है क्योंकि कांग्रेस ने उसे बैठे बिठाए मुद्दा दे दिया है जिसपर बीजेपी बढ़त लेती नजर आ रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!