चुन-चुनकर सफाया, जम्मू-कश्मीर में अब नहीं बचेंगे आतंकी

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. भारतीय सुरक्षाबलों ने कश्मीर के त्राल में हुए एक एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के टॉप कमांडर शम सोफी को ढेर कर दिया है. कश्मीर के आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) विजय कुमार ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपुरा के त्राल इलाके के तिलवानी मोहल्ला वाग्गड़ में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलीबारी के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर शम सोफी के तौर पर हुई है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर शम सोफी मुठभेड़ में मारा गया.’’

एक दिन पहले शोपियां में मारे गए थे पांच आतंकी
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी मारे गए. इनमें से एक आतंकवादी हाल में श्रीनगर में बिहार के एक फेरी वाले की हत्या में शामिल था. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर और बांदीपोरा में लोगों की चुन-चुनकर हत्या करने के हाल के चार मामलों में से दो को इन घटनाओं में शामिल आतंकवादियों को मार गिराए जाने के साथ ही सुलझा लिया गया है.

खुफिया सूचना मिलने के बाद चलाया गया अभियान
उन्होंने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों में शोपियां के दो गांवों तुलरान और फेरीपुरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद दो आतंकवाद रोधी अभियान चलाए गए, जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए. मृत आतंकवादियों में मुख्तार शाह शामिल है, जो श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में एक गैर स्थानीय विक्रेता की हत्या में शामिल था.’’प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के दो गांवों की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि तुलरान में आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का बार-बार मौका दिया गया लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों के संयुक्त दलों पर अंधाधुंध गोलियां चलायीं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी.उन्होंने कहा, ‘‘अंधेरे के कारण अभियान निलंबित कर दिया गया लेकिन घेराबंदी जारी रही. सुबह-सुबह आतंकवादियों को आत्मसमर्पण के लिए कहते हुए बार-बार घोषणाएं की गयीं, लेकिन उन्होंने फिर से संयुक्त तलाशी दल पर गोलियां चलाईं और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.’’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!