भोपाल में 14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, 21 हजार से अधिक बालिकाओं को 5 करोड़ 99 लाख की छात्रवृत्ति

भोपाल।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए भरपूर प्रयास किये जाना जरूरी हैं। बेटियों को केवल पूजना ही नहीं बल्कि उन्हें बचाना और सबकी लाड़ली बनाना हमारी जिम्मेदारी है। बेटियों की शिक्षा और उनकी समृद्धि के लिए कोई भी कमी नहीं रहने दी जाए। भोपाल में 14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन व्यवस्थित रूप से हो। लगभग 40 लाख लाड़ली लक्ष्मी और बेटियों को वर्चुअली माध्यम से जोड़ने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री अपने निवास पर आज मिंटो हाल में होने वाले राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

21 हजार 550 लाड़लियों को 5 करोड़ 99 लाख की छात्रवृत्ति का ऑनलाइन अंतरण होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की समृद्धि और उन्हें सशक्त बनाने के लिए आयोजित इस उत्सव में प्रत्येक आंगनबाड़ी एवं पंचायत भवनों में वर्चुअल माध्यम से बालिकाओं को जोड़ा जाए। उत्सव में प्रदेश की 21 हजार 550 लाड़लियों को 5 करोड़ 99 लाख रूपये की छात्रवृत्ति का ऑनलाइन अंतरण किया जाएगा।

कार्यक्रम का प्रत्येक गांव, आंगनबाड़ी केन्द्र, समस्त परियोजनाओं, जनपदों, नगरपालिका, जिला मुख्यालय पर टीवी, कम्प्यूटर, लेपटाप, मोबाइल एवं दूरदर्शन से उत्सव का प्रसारण सुनिश्चित किया जाए। सभी जन-प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, शौर्या दल, स्व-सहायता समूह एवं मातृ सहयोगिनी के सदस्यों को इस प्रसारण के लिंक भेजकर लाड़लियों और उनकी माताओं को उत्सव से जुड़ने का संदेश दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने उत्सव के पोर्टल पर फोटो अपलोड करने और फीड बेक दर्ज कराने तथा सभी लड़ली लक्ष्मियों से सुझाव प्राप्त किए जाने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 को और बेहतर बनाया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 को और अधिक बेहतर बनाए जाने के के लिए जनता से सुझाव लिए जाएँ। साल में एक दिन तय कर लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 को बेहतर बनाने के लिए सभी लाड़लियों के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक और व्यवसायिक पाठ्यक्रम में कम से कम दो वर्ष की पढ़ाई पूरी करने पर संबंधित संस्थाओं में प्रवेश पर 20 हजार रूपए की राशि देने का सुझाव दिया गया।

प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी दिवस का आयोजन उत्सव के रूप में राज्य, जिला, ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाए। लाड़ली लक्ष्मी पंजीयन के समय जन्म प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री के संदेश के साथ जारी किया जाए। लाड़ली लक्ष्मी का शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं एनीमिया मुक्त करने के साथ पोषण का खयाल रखा जाए।

ग्रामों को लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली घोषित करने का सुझाव

समुचित पेरामीटर के आधार पर ग्राम पंचायतों और ग्रामों को लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली घोषित करने, महिला, वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए लाड़ली लक्ष्मियों का पोर्टल तैयार करने का सुझाव रखा गया। पोर्टल के माध्यम से लाड़ली लक्ष्मियों की अभिरूचि की पहचान कर कक्षा 12 वीं पास लाड़ली लक्ष्मियों को प्रशिक्षण देने, 18 वर्ष से ऊपर की प्रत्येक लाड़ली लक्ष्मी को लर्निग ड्राइविंग लाइसेंस प्रशिक्षण उपरांत जारी करने तथा ऐसी लाड़ली लक्ष्मी, जो व्यवसायिक प्रशिक्षण नहीं लेना चाहतीं, को परफार्मिंग आर्टस और फाईन आर्टस से रूचि अनुसार जोड़े जाने के सुझाव दिए गए।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!