मणिपुर: कुकी उग्रवादियों ने भीड़ पर की फायरिंग, पांच की मौत ; सर्च अभियान जारी

इंफाल ।

संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मंगलवार को कांगपोकपी में बी गमनोम गांव में जमा भीड़ पर फायरिंग कर दी। दरअसल सुरक्षा बलों द्वारा मौत की घाट उतारे गए दो उग्रवादियों का अंतिम संस्कार हो रहा था तभी वहां जमा हुए लोगों पर कुकी उग्रवादियों ने हमला कर दिया। IG लुनसिह किपगन (Lunseih Kipgen) ने बताया, ‘ इस फायरिंग की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। तीन के शव बरामद हो चुके हैं। सर्च आपरेशन जारी है।’

फायरिंग में एक बच्चा भी जख्मी है जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस फायरिंग के बाद गांव वाले सुरक्षित जगहों पर छिप गए हैं। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। केंद्रीय सुरक्षाबल भी इन हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंहने इस हमले की निंदा की है।

बता दें कि दो दिन पहले ही मणिपुर के हिंगोरानी में सुरक्षाबलों ने चार उग्रवादियों को ढेर कर दिया था। असम राइफल्स और भारतीय सेना के एक संयुक्त ऑपरेशन में यह जीत हासिल हुई। दरअसल पिछले महीने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने गैरकानूनी कुकी उग्रवादी समूह यूकेएलएफ के एक स्वयंभू अध्यक्ष को हथियारों की तस्करी और देश के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट (यूकेएलएफ) के स्वयंभू अध्यक्ष लुंखोसन हाओकिप (Lhunkhoson Haokip ) फरार चल रहा था। उस पर असम राइफल्स के हथियार चुराने का भी आरोप था।

मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कंगलीपाक-प्रोग्रेसिव के एक सक्रिय कैडर को इंफाल पश्चिम जिले से गिरफ्तार किया था और उसके पास से भारी मात्रा में आइईडी विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!