हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर एयर शो शुरू, आकाश में दहाड़ रहे राफेल, तेजस व सुखोई

गाजियाबाद।

भारतीय वायुसेना गाजियाबाद में स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में 89वां एयरफोर्स – डे मना रही है। इस कड़ी में भारतीय वायुसेना के विमान शुक्रवार सुबह से आकाश में अपनी ताकत दिखा रहे हैं। जिले के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में परेड ग्राउंड पर वायुसैनिक कदमताल कर सामंजस्य का परिचय दे रहे हैं तो आकाश में राफेल, तेजस व सुखोई भी दहाड़ रहे हैं।

हिंडन एयरबेस पर 6500 फीट की ऊंचाई से डकोटा विमान से आकाशगंगा की टीम ने उड़ान भरी। आकाशगंगा की उपस्थिति 1971 युद्ध की विजय गाथा का एहसास कराती है। बता दें कि 1971 में भी भारतीय थल सेना के पैराजम्पर्स दल ने डकोटा विमान से ही जम्प किया था।
89वें वायुसेना दिवस के मौके पर ग़ाज़ियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में 1000 किलो के खादी के कपड़े से बना तिरंगा लोगों को लुभा रहा है।

चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, वायुसेना प्रमुख, नेवी और थल सेना प्रमुख भी समारोह में मौजूद हैं। वायुसेना के आनरेरी ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर के भी कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है।

एयर शो के दौरान पिछले साल भारतीय वायुसेना में शामिल राफेल और भारत में ही विकसित विमान तेजस आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत पैराजंपर टीम आकाशगंगा के साथ होगी। टीम के सदस्य आठ हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर पैराशूट से एयरफोर्स स्टेशन के परेड ग्राउंड पर उतरेंगे। इसके बाद गरुड़ कमांडो माक डिल कर घुसपैठिये को पकड़ेंगे। एयर शो में चिनूक और अपाचे हेलीकाप्टर तीनों सेनाओं के प्रमुखों को सलामी देंगे। राफेल, तेजस और सुखोई की तिकड़ी ट्रांसफार्मर फार्मेशन बनाकर लोगों को अपनी ताकत दिखाएगी। इसके साथ ही सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम और सारंग हेलीकाप्टर टीम के आकाशीय करतब लोगों को रोमांचित करेंगे। विंजेट विमान टाइगरमोथ और डकोटा लोगों को वायुसेना के ऐतिहासिक शौर्य से रूबरू करवाएंगे।

हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की ओर जाने से बचें

सुबह छह बजे से लेकर दोपहर साढ़े बारह बजे तक हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के आसपास रूट डायवर्जन है। राजेंद्र नगर गोल चक्कर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की ओर और मोहननगर से एयरफोर्स स्टेशन की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है। इसके साथ ही करहैड़ा पुल की ओर से भी वाहन हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की ओर नहीं जा सकेंगे। इस दौरान मोहननगर पर भी जाम लगने की संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!