आज का राशिफल 8 अक्टूबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

शास्त्रों की बात
मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर। आज कार्यालय में किसी कर्मचारी के साथ बहस हो सकती है। विचारों में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। खर्चे कम करने की कोशिश करेंगे, जिसके कारण खुद की कुछ इच्छाएं नजरअंदाज करनी पड़ सकती हैं।
उपाय- आज काले रंग के कपड़े न पहनें।

मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नम्बर। मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। कुछ अनचाहे खर्चों के कारण नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है।
उपाय- आज कोई तरल दवाई न लें।

मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नम्बर। आज का दिन कारोबार के लिए अच्छा रहेगा, काम आपकी अपनी मेहनत से ही सफल होंगे। आलस्य को छोड़कर कर मेहनत करें। फैक्टरी में कोई नई मशीन खरीद सकते हैं।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नम्बर। विचारों में उथल-पुथल के कारण बहुत से कामों में देरी हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों के कारण कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है।
उपाय- शनि देव जी की प्रतिमा पर सरसों के तेल का अभिषेक करें।

मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नम्बर। आज छोटी-छोटी बातों पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसके कारण बेकार का तनाव बन सकता है। ज्यादा विचार-विमर्श कोई निर्णय लेने में देरी का कारण बन सकता है परंतु अंतिम परिणाम अच्छे रहेंगे।
उपाय- झूठ बोलने से परहेज करें।

मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6 नम्बर। आज भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप मौज-मस्ती में दिन बताएंगे, जिसके कारण कुछ जरूरी काम को भी नजरअंदाज कर देंगे। बच्चों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय- जीवनसाथी को काजल उपहार में दें।

मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7 नम्बर। आज आप किसी गंभीर सोच- विचार के कारण अकेले रहना पसंद करेंगे। आज आप तनाव के कारण किसी को कठोर शब्द बोल जायेंगे। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ विवाद हो सकता है।
उपाय- काले-सफेद तिल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नम्बर। आज आलस्य के कारण आपके काम करने की गति कम रहेगी। आपका मन काम में कम लगेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
उपाय- किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नम्बर। छोटे बहन-भाइयों से विवाद हो सकता है। आपकी कही हुई कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है। धैर्य और बुद्धि के साथ परिस्थिति को संभाला जा सकता है।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!